आपत्तिजनक हालत में पकड़ाए शिक्षक व महिला को खूटे से बांधकर पीटा: शिक्षक के पुत्र ने दी थी लोगों को जानकारी

मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के गोपालपुर पंचायत अंतर्गत कुमरगंज गांव में रविवार की रात एक शिक्षक को पड़ोसी महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में लोगों ने पकड़ लिया। बाद में शिक्षक और महिला को बिजली के खंभे में रस्सी से बांधकर पिटाई कर दी। 


दोनों को रात भर खूटे से बंधा रखा गया। सुबह लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जहां पुलिस महिला और शिक्षक को लोगों के चंगुल से निकालकर थाना लाई । यद्यपि पुलिस को लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। कुमरगंज के शिक्षक प्रकाश राम मध्यविधालय गोपालपुर बलिया बासा में सहायक शिक्षक हैं । 

इस मामले में पुलिस ने बताया कि पीड़ित महिला ने गांव के दो महिला के खिलाफ आवेदन दिया है। जिस पर कार्रवाई की जा रही है। वहीं थाना लाए गए शिक्षक और महिला को थाना पर से छोड़ दिया गया है। बताया जाता है कि शिक्षक प्रकाश राम का पड़ोस के इंदल राम की पत्नी शोभा देवी से कुछ साल से अवैध संबंध होने की कानाफूसी गांव में रही थी। महिला का पति मजदूरी के सिलसिले में अक्सर दूसरे प्रदेश में रहते हैं। इससे पहले अवैध संबंध को लेकर गांव में पंचायत भी हुआ था। जहां दोनों ने एक दूसरे से दूरी बनाकर रहने की बात पंचायत में बताया। यधपि अवैध संबंध का लुकाछिपी का खेल चलता रहा। कहा जा रहा कि रविवार को महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में शिक्षक के पुत्र ने खुद देखा। जहां आसपास के लोगों को शिक्षक पुत्र ने जानकारी दी। जहां लोगों ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया और बिजली के खंभे से बांधकर जमकर पिटाई कर दी। इस वारदात को देखने गांव वालो की भाड़ी भीड़ जमा हो गई। भीड़ ने खूटे से बंधे आरोपितों को समाज के लोक लाज की दुहाई देकर खूब जलील किया। फिर जिसे मौका मिला उसने अपने हाथ साफ किए। महिला और शिक्षकों को रातभर खूटे से बंधा रखा। इसे लेकर गांव में रातभर ड्रामेबाजी चला। 

सुबह होने पर पंचायत के जनप्रतिनिधियों और समाज प्रबुद्धजन पहुंचे। सबों ने घटना की निंदा की। वहीं लोगों के भाड़ी विरोध को देखते हुए जनप्रतिनिधियों ने पुलिस को खबर दी। जहां मौके पर से पुलिस ने महिला और शिक्षक को थाना लाया। बताया जाता है कि शिक्षक पांच बच्चों के पिता के साथ नाना भी है। जबकि महिला तीन बच्चों की मां है। दोनों के बीच ससुर और बहू के रिस्ते हैं । थाना पर महिला ने बताया कि शिक्षक की पत्नी बीमार थी। जहां पड़ोषी होने के नाते शिक्षक के घर खाना पकाने गई थी। खाना पकाकर लौटने के दौरान महिला को लोगों पकड़ लिया और अवैध संबंध का आरोप लगाकर पिटाई शुरू कर दी। महिला ने बताया कि उसका शिक्षक के साथ कोई नजायज संबंध नहीं है। घरेलू कुछ काम होता है तो शिक्षक से करवाते है। काम करने की बात का लोग गलत मतलब निकाल रहे हैं। महिला ने यह भी बताया कि उसे किसी ने आपत्तिजनक स्थिति में नहीं पकड़ा है। इस बीच रविवार की रात की घटना सामने आने पर शिक्षक का महिला के साथ कई तरह की आपत्तिजनक तस्वीरे सोसल साईट पर वायरल हुई। शिक्षक ने दबी जुबान में बताया कि दोनों शादी रचाना चाहते है। यद्यपि शादी में महिला के तीनों बच्चे और उसके घर का सामान रोड़ा बना हुआ है । वजह कि महिला कहती है कि शादी के बाद भी वह अपने तीनों बच्चों को साथ रखेंगे। वहीं महिला अपने घर के समान को शिक्षक के घर में रखने की बात करते है। इतने के बावजूद महिला का अवैध संबंध से इंकार की बात गले से नहीं उतर रहा है। बहरहाल पुलिस ने दोनों को थाना पर से छोड़ दिया। 

थानाध्यक्ष जेके सिंह ने बताया कि लोगों के आक्रोश को देखते हुए दोनों को सुरक्षित थाना पर रखा गया। लोगों का आक्रोश खत्म होने पर थाना पर से छोड़ दिया गया। उन्होंने कहा कि कानून को अपने हाथ में लेने का अधिकार किसी को नहीं है। बिना किसी निष्कर्ष के दोनों को थाना पर से छोड़े जाने से लोगों में पुलिस के प्रति गुस्सा है। इसे लेकर गांव में तरह तरह की चर्चाएं हो रही है।
(रिपोर्ट: कुमारी मंजू)
आपत्तिजनक हालत में पकड़ाए शिक्षक व महिला को खूटे से बांधकर पीटा: शिक्षक के पुत्र ने दी थी लोगों को जानकारी आपत्तिजनक हालत में पकड़ाए शिक्षक व महिला को खूटे से बांधकर पीटा: शिक्षक के पुत्र ने दी थी लोगों को जानकारी Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on May 06, 2019 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.