चौसा में एएनएम एलिजाबेथ मिंज और प्रधानाध्यापक मशीर आलम सिद्दीकी की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह आयोजित

मधेपुरा जिला के चौसा प्रखंड में दो अलग अलग जगह किया गया विदाई समारोह सेवा प्रदान करने वाले को दी गई नम आंखों से विदाई।


मालूम हो कि चौसा प्रखंड में दो अलग अलग जगह सेवा काल समाप्त होने के उपरांत किया गया विदाई समारोह। पहला विदाई समारोह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चौसा के परिसर में सेवानिवृत्त स्वास्थ्य कर्मी एएनएम एलिजाबेथ मिंज के सेवानिवृत्त होने पर आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता  करते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजेश रंजन द्वारा सॉल अर्पित कर उन्हें विदा किया गया। उन्होंने कहा कि मिंज एक व्यवहार कुशल व कर्मठ व्यक्ति थे। उन्होने निष्ठा पूर्वक अपने जबावदेही का निर्वहन किया है। संजय कुमार सुमन ने कहा कि विदाई का पल दुखदायी होता है लेकिन समय रूपी चक्र मे यह आवश्यक कड़ी है जहां से हमे आगे बढने का मार्ग भी मिलता है। इनके कार्य ईमानदारी एवं सच्चाई के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने मिंज के उज्जवल भविष्य की कामना किया। पत्रकार आरीफ आलम ने कहा कि वे अपने काम के प्रति काफी वफादार थे। इनकी कमी हमेशा खलेगी।  मिंज ने सभी स्वास्थ्य कर्मी से  निष्ठापूर्ण अपने कर्तव्य का पालन करने का अनुरोध किया। इस दौरान सहकर्मियों ने सेवाकाल के दौरान उनके द्वारा किए गए योगदान की चर्चा की। मौके पर सबों की आंखों से आंसू निकल पड़े। 

कार्यक्रम का संचालन करते हुए स्वास्थ्य प्रबंधक शहनवाज अहमद अंसारी ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।        
                     
इस मौके पर आशा कुमारी, लेखपाल चंदन कुमार,लिपिक मनीष कुमार, श्यामनंदन साह, महेंद्र प्रसाद, धर्मेंद्र कुमार, कार्यपालक सहायक अभय आनंद, सुनील कुमार, विकेश कुमार, राजीव रंजन, प्रीतम कुमार, अरविंद कुमार, शिवम कुमार, एएनएम कंचन कुमारी, पूजा कुमारी, सविता कुमारी, नीतू कुमारी, कल्पना कुमारी, स्मिता कुमारी शर्मा, अमृता शर्मा,आशा कार्यकर्ता नेहा कुमारी, अंजू भारती, ईएमटी उमेश कुमार, शिवनारायण कुमार आदि मौजूद थे। 

वहीं चौसा प्रखंड अजगैबा मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक मशीर आलम सिद्दीकी का भी सेवा काल आज समापन उपरांत विदाई समाहरोह का आयोजन किया गया। चौसा प्रखंड के कई विद्यालय में उन्होंने अपना सेवा प्रदान किए। चुनाव कार्य मे भी अपना सेवा दिए इन कार्य भी सराहनीय रहा। आज अजगैबा मध्य विद्यालय के परिसर में इनकी भी विदाई समाहरोह का आयोजन किया गया।
चौसा में एएनएम एलिजाबेथ मिंज और प्रधानाध्यापक मशीर आलम सिद्दीकी की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह आयोजित चौसा में एएनएम एलिजाबेथ मिंज और प्रधानाध्यापक मशीर आलम सिद्दीकी की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह आयोजित Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on January 31, 2019 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.