द्वितीय दीक्षांत समारोह में स्नातकोत्तर विभागों में सर्वोच्च अंक लाने वाले विद्यार्थियों को दिया जाएगा गोल्ड मेडल
आगामी 20 दिसंबर को आयोजित हो रहे द्वितीय दीक्षांत समारोह के आयोजन को यादगार बनाया जाएगा। इसको लेकर सोमवार को कुलपति डाॅ. अवध किशोर राय की अध्यक्षता में दीक्षांत समारोह आयोजन समिति की बैठक आयोजित की गई।
इसमें विभिन्न कमेटियों ने अपना-अपना प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत किया। कुलपति ने बताया कि महामहिम राज्यपाल सह कुलाधिपति के कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की जा रही है। इस आयोजन में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
मालूम हो कि बीएनएमयू के 26 वर्षों के इतिहास में दूसरी बार दीक्षांत समारोह का आयोजन किया जा रहा है। पहली बार स्नातकोत्तर विभागों में सर्वोच्च अंक लाने वाले विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल दिया जाएगा। इसके लिए सर्वोच्च अंक लाने वाले विद्यार्थियों का नाम तय किया गया। बीएनएमयू में पहली बार स्नातकोत्तर में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले को गोल्ड मेडल दिया जाएगा। वर्ष 2015 में विभिन्न विषयों में स्नातकोत्तर में गोल्ड मेडलिस्ट की सूची जारी की गई। वर्ष 2015 के विज्ञान संकायों में बीस गोल्ड मेडल दिया जाएगा।
इसमें मानविकी संकाय के अंतर्गत सात पदक प्रदान दिया जाएगा। दर्शनशास्त्र : दिनेश कुमार यादव, हिंदी : खुशबू कुमारी, उर्दू : अबुल कलाम, मैथिली : शबनम कुमारी, संस्कृत : लबोनी सिन्हा, बंगाली : अलामारा बेगम और अंग्रेजी : भारती।
सामाजिक विज्ञान संकाय के अंतर्गत सात पदक दिए जाएंगे। मनोविज्ञान : कुमारी कस्तुरी, भूगोल : राकेश कुमार साह, गृह विज्ञान : शिवानी, समाजशास्त्र : सरोज कुमारी, राजनीति विज्ञान : श्रवण कुमार सुमन और इतिहास : ॠतु राज।
विज्ञान संकाय के अंतर्गत पांच पदक दिए जाएंगे। ये हैं - भौतिकी : शंकर कुमार एवं पूजा कुमारी (संयुक्त), रसायनशास्त्र : प्रीति कुमारी, वनस्पति विज्ञान : पूजा कुमारी, जंतु विज्ञान : कल्याणी कुमारी एवं गणित : विकास कुमार।
वाणिज्य संकाय के अंतर्गत एक पदक दिए जाएंगे।
वाणिज्य : शिशिर शिखर।
परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि स्नातकोत्तर 2016 के विद्यार्थियों का परीक्षा फल 5 दिसंबर तक प्रकाशित कर दिया जाएगा। फिर वर्ष 2016 के गोल्ड मेडलिस्टों की सूची जारी की जाएगी।
इसमें भाग लेने वाले स्नातकोत्तर डिग्रीधारकों से 15 सौ, पी-एच. डी. डिग्रीधारकों से दो हजार, एम. डी. एवं एमएस डिग्रीधारकों से तीन हजार शुल्क लिया जाएगा। शुल्क जमा करने के लिए 10 दिसंबर तक की तिथि निर्धारित की गई है। इच्छुक विद्यार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध प्रारूप में आवेदन जमा कर सकते हैं।
बैठक में वित्त परामर्शी सुरेश चंद्र दास, डीएसडबल्यू डाॅ. नरेन्द्र श्रीवास्तव, सामाजिक विज्ञान संकायाध्यक्ष डाॅ. शिवमुनि यादव, सीसीडीसी डाॅ. योगेन्द्र प्रसाद यादव, सिनेटर डाॅ. नरेश कुमार, डाॅ. नवीन कुमार, डाॅ. अशोक कुमार, डाॅ. एस. के. पोद्दार, डाॅ. एम. आई. रहमान, डाॅ. मो. अबुल फजल, पीआरओ डाॅ. सुधांशु शेखर, कुलपति के निजी सहायक शंभु नारायण यादव, सी. एस. पांडेय, शशांक कुमार, पृथ्वीराज यदुवंशी, बिमल कुमार आदि उपस्थित थे।

Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
December 03, 2018
Rating:
No comments: