मधेपुरा के घैलाढ़ प्रखंड मुख्यालय के पी.एच.सी प्रांगण में सोमवार को आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी 14 सूत्री मांगों को लेकर आशा संयुक्त संघर्ष मंच के आह्वान पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जमी रही.
प्रखंड की आशा कार्यकर्ताओं ने 17वें दिन आक्रोशित होकर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे का पुतला दहन किया. पुतला दहन के दौरान ही आशा कार्यकर्ताओं ने हमारी मांगें पूरी करो, नीतीश कुमार हाय! हाय! मंगल पाण्डेय हाय! हाय! नारे लगाते हुए घैलाढ़ पीएचसी के सामने प्रदर्शन किया.
आक्रोशित आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे लोग मांगे पूरी होने तक हड़ताल पर डटी रहेंगी और ओपीडी, टीकाकरण, डिलिवरी, मुस्कान, बंध्याकरण आदि स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारू ढंग से नहीं चलने देंगीं. उनके हड़ताल पर चले जाने से स्वास्थ्य सेवाओं पर असर दिखने लगा है. अस्पताल में इमरजेंसी सेवा को छोड़कर अन्य स्वास्थ्य सेवाएं बाधित हो रही हैं. सभी आशा कार्यकर्ताओं का कहना है कि जबतक सरकार उनकी मांगों को मान नहीं लेती, तबतक उनलोगों का आंदोलन जारी रहेगा.
वहीं पुतला दहन करने वालों में आशा कार्यकर्ता संघ की प्रखंड अध्यक्ष कुमारी आशा प्रखंड सचिव नीतू भूषण सिंह कोषाध्यक्ष पूनम कुमारी, उपाध्यक्ष अंजू भारती, पुष्पांजलि प्रभा, कुमारी नीलम, कुमारी सीता देवी, राजकुमारी, पिंकी देवी, आशा कुमारी, बबली कुमारी, मीरा देवी सहित सभी आशा शामिल थीं.

आशा कार्यकर्ताओं ने पीएचसी के सामने स्वास्थ्य मंत्री का पुतला दहन कर किया प्रदर्शन
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
December 17, 2018
Rating:

No comments: