
प्रखंड विकास पदाधिकारी आशा कुमारी, थानाध्यक्ष प्रसुंजय कुमार पुलिस बल के साथ लगातार गश्त लगा रहे थे। मेला परिसर में सुरक्षा को लेकर दंडाधिकारी के साथ पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल तैनात किया गया था। सड़क व मेला परिसर आदि जगहों पर मनचले व असमाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर बनी रही। कहीं से कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। साथ ही मेला कमेटी की ओर से वोलेंटीयर भी काफी संख्या में लगाया गया था।
प्रखंड में कुल छह जगहों पर दुर्गा पूजा का भव्य आयोजन किया गया था। मौरा झरकाहा पंचायत दुर्गा मंदिर चौराहा, परसा पंचायत के जीतपुर , सोनबर्षा , रायभीर पंचायत में तीन जगह बसंतपुर, रायभीर, छपडिया टोला पर दुर्गा पूजा के साथ मेले का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर कई जगहों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।वहीं जीतपुर मैं सात दिवसीय रामलीला का आयोजन किया गया। चौराहा दुर्गा मंदिर भव्य सजावट लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा। इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी आशा कुमारी, सीओ अमित कुमार, थानाध्यक्ष प्रसुंजय कुमार पुलिस दल बल के साथ गस्ती करते हुए दिखाई दिया।
शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में दुर्गापूजा सम्पन्न
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
October 19, 2018
Rating:

No comments: