![]() |
घटनास्थल का दृश्य |
सुपौल। छातापुर थानांतर्गत राजेश्वरी ओपी क्षेत्र के ग्वालपाड़ा पंचायत के
वार्ड नंबर 07 स्थित मझौल गांव में एक सनकी पति ने अपने पत्नी की दबिया से गला
रेतकर निर्मम हत्या कर दी।
विवाहिता 30 वर्षीया रंजना के निर्मम हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
वहीं जब तक आस पास के लोग घटना स्थल पर पहुंचे उससे पहले घर के सभी सदस्य फरार हो
गये।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि वर्ष 2012 में आरोपी मिथिलेश सुतिहार से
रंजना की शादी हुई थी। शादी के बाद से ही मिथिलेश उस पर दहेज के लिए दबाव बनाता
था। जिस दौरान कई बार मृतका के साथ मारपीट की घटना को भी अंजाम दिया गया। इसी बीच
उसे दो संतान भी हुए। जिसके बाद रंजना को थोड़ा कम प्रताडित किया जाता था।
दो बच्चे होने बाद जब रंजना के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया जाता था तो
वह अपने मायके जाकर कुछ रूपये लाकर पति को सौंप देती थी। इस दौरान रंजना काफी
दिनों तक अपने मायके में ही रहती थी।
इधर 15 दिन पूर्व बाहरी प्रदेश से मजदूरी कर लौटे मिथिलेश एक बार फिर उस पर
दहेज में गाय, भैंस,
बाइक और नकदी की दबाव बनाने लगे। जिस पर मृतका मायके वालों
को सूचना भी दी। मायके से आये उसके पिता ने कहा कि वह धीरे-धीरे उसकी डिमांड को
पूरा कर देंगे।
लेकिन मिथिलेश इस पर राजी नहीं था। इसी बीच उसकी पत्नी से बहस होते होते
मारपीट होने लगी। जिसके बाद आवेश में आकर उसने पत्नी के गले पर धारदार दबिया से
वार कर दिया। जिससे रंजना ने तड़प-तड़प कर मौके पर ही प्राण त्याग दी।
घटना की सूचना पर पहुंचे ओपी पुलिस ने मृतका के सास को हिरासत में लिया है।
वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेज दिया है।
थानाध्यक्ष विमल कुमार मंडल ने बताया कि मृतका के पिता के फर्द बयान पर उसके पति,
सास एवं अन्य अज्ञता संबंधी को नामजद किया गया है। पुलिस
आरोपी कि गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
नाना के साथ गये दो मासूम: हृदय विदारक घटना के बाद मां की आंचल खोये दोनो
मासूम बच्चे का कोई सहारा नहीं होने पर उसके नाना चंद्रानंद शर्मा अपने साथ ले गये
हैं। घटना के बाद पिता के फरार होने व दादी के गिरफ्तारी के बाद वह अकेला पड़ गया
था। उसके दादा भी बाहरी प्रदेश में मजदूरी का कार्य करते हैं।
(नि. सं.)
सुपौल: सनकी पति ने की पत्नी की गला रेतकर निर्मम हत्या
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
April 23, 2018
Rating:
