मधेपुरा जिले के
शंकरपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित
सावित्री नन्दा पब्लिक स्कूल शंकरपुर के प्रथम वर्षगाँठ
पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिसका शुभारंभ संस्थान के
प्राचार्य आमोद कुमार, मानव सिंह, समाज
सेविका सावित्री देवी शिक्षिका शोभा कुमारी ने दीप प्रज्वलित कर किया।
अध्यक्षता करते हुए
संस्थान के प्राचार्य आमोद कुमार ने कहा शिक्षक समाज का इंजीनियर होता हैं। वह
समाज की मूरत और सूरत को गढकर उसमें ज्ञान का भंडार देते हैं। बच्चों को सभ्य
बनाने मे उनकी भूमिका अहम रहती है। उन्होंने कहा कि शिक्षा का रसास्वादन कर
लोग चाँद की सैर कर लिए हैं। वहीँ समाज सेविका सावित्री देवी ने कही कि छोटे
छोटे बच्चों को शिक्षा उतना जरूरी है जितना शरीर के लिए भोजन आवश्यक है।
शिक्षा के बल पर हम आज इतने विकसित हुए हैं। शिक्षा के बिना शिक्षित समाज का कल्पना
नही कर सकते हैं।
इस अवसर पर स्कूली
बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। चयनित प्रतिभागी
राजा रिषु, आलोक,
सुशील, शुभम, आशीष, मनीष, राकेश मनीषा आदि ने एक से बढकर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
चयनित प्रतिभागियों को अतिथि के द्वारा पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम
को सफल बनाने में शिक्षिका शोभा कुमारी, ई नीरज, मु अलीम उद्दीन, किशोर कुणाल, आलोक आदित्य, जनांदन प्रसाद यादव, बिरेन्द्र वीरु, संतोष कुमार, संजय गुप्ता, राजकुमार, लक्ष्मी आदि का भूमिका सराहनीय रहा।
स्कूल की पहली वर्षगाँठ पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
March 20, 2018
Rating:
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
March 20, 2018
Rating:

