भूपेन्द्र
नारायण मंडल विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव की सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गयी
हैं। सभी केंद्रों के लिए एक-एक पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गयी है।
सभी मतदान
केंद्रों के लिए मतदान सामग्रियों को सुव्यवस्थित कर संबंधित अधिकारियों को हस्तगत
करा दिया गया है। साथ ही सभी केंद्रों पर शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु
पुलिस-प्रशासन से भी सहयोग माँगा गया है।
विश्वविद्यालय
के विभिन्न संकायों में कुल मतदाताओं की संख्या 2182 है। सामाजिक विज्ञान संकाय
में सर्वाधिक 1594 मतदाता हैं। मानविकी
संकाय एवं विज्ञान संकाय 309-309 मतदाता
हैं। सबसे कम 70 मतदाता वाणिज्य संकाय में हैं।
मुख्याल में
अध्ययनरत स्नातकोत्तर छात्रों का मतदान केंद्र नार्थ कैम्पस बनाया गया है। यहाँ
कुल पाँच केंद्र बनाए गए हैं। सामाजिक विज्ञान संकाय में कौंसिल मैम्बर के दो पदों
के लिए दो मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मानविकी संकाय एवं वाणिज्य संकाय में एक-एक
पद के लिए एक-एक केंद्र बनाए गए हैं। विज्ञान संकाय में भी एक पद के लिए एक मतदान
केंद्र है। इसके अलावा पीजी सेंटर सहरसा में भी वहाँ के स्नातकोत्तर विभागों के
छात्र मतदान करेंगे।
मुख्य चुनाव
अधिकारी डाॅ. जितेन्द्र कुमार सिंह एवं
पीआरओ डॉ. सुधांशु शेखर ने रविवार को नार्थ कैम्पस का निरीक्षण किया।
BNMU: छात्र संघ चुनाव में कुछ ही घंटे बाकी, सभी तैयारियाँ पूरी
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
March 11, 2018
Rating:
