चौसा में रही गणतंत्र दिवस की धूम, सांस्कृतिक कार्यक्रम ने लोगों का मन मोहा

मधेपुरा जिला के चौसा में गणतंत्र दिवस सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थाओं में हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया.

  
प्रखंड कार्यालय में प्रमुख शंभू प्रसाद यादव, चौसा थाना में थाना अध्यक्ष सुमन कुमार सिंह,अस्पताल में डॉक्टर अमित कुमार सिंह, फुलौत ओपी में ओपी अध्यक्ष सुनील कुमार भगत ,अंचल कचहरी में सीओ अजय कुमार, लोजपा कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद मनौवर हुसैन ,जदयू कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष रेणु कुमारी ,भाजपा कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह ,कांग्रेस कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष शंभू प्रसाद सिंह, सीपीआई कार्यालय में अंचल मंत्री अमरेंद्र सिंह, बाबा विशु राउत कॉलेज मैं प्रोफेसर उत्तम कुमार, जनता उच्च विद्यालय में प्रधानाध्यापक दयानंद यादव, बीआरसी में ओम प्रकाश परवे, कन्या मध्य विद्यालय में प्रधानाध्यापक विजय पासवान,मध्य विद्यालय चौसा में अध्यक्ष अमित कुमार, गांधी पुस्तकालय में अंबिका प्रसाद गुप्ता, चौसा पूर्वी पंचायत में मुखिया कुमारी माला, चौसा पश्चिमी पंचायत भवन में मुखिया रूबी देवी, चौसा पश्चिमी ग्राम कचहरी में सरपंच  रीता देवी, माता उर्मिला सेवा संस्था मैं अध्यक्ष चक्रधर मेहता, पैना पंचायत भवन में बीबी इसरत खातुन, उत्क्रमित उर्दू मध्य विद्यालय ठाकुरगंज चंदा में प्रधानाध्यापक शाहबाज अहमद फिरदौसी, फरीदी मोहबतिया,अलीजान शाह मदरसा चंदा में सेक्रेटरी अब्दुल रऊफ सिद्दीकी, प्राथमिक विद्यालय धर्मपुर हॉट चंदा में प्रधानाध्यापक शंभू यादव, उत्क्रमित मध्य विद्यालय गुलजार सिंह चंदा में  प्रधानाध्यापक  शकील अनवर  मोरसंडा ग्राम कचहरी में सरपंच रतन कुमार शर्मा, फुलौत पूर्वी पंचायत में मुखिया बबलू ऋषि देव ,फुलौत पश्चिमी पंचायत में मुखिया पंकज कुमार मेहता ज्वालामुखीकांत लाल मेहता उच्च विद्यालय फुलौत में प्रधानाध्यापक महेंद्र प्रसाद यादव , उत्क्रमित मध्य विद्यालय सपनी प्रधानाध्यापक नागेश्वर प्रसाद, लौआलगाम पश्चिमी पंचायत भवन में मुखिया संतोष साह ,रघुनाथ विधा मंदिर उच्च विद्यालय कलासन में हुसैन अहमद संकुल मध्य विद्यालय  फुलौत में प्रधानाध्यापक ललन कुमार दीनबंधु ने ब्रिलिएंट पब्लिक कोचिंग पैना में प्रिंस कुमार ने  झंडा तोलन  किया इसके अलावा सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थाओं में झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी।

वहीँ कई शिक्षण संस्थानों में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिस में चौसा बाजार स्थित जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल के सांस्कृतिक कार्यक्रम का  विधिवत उदघाटन संयुक्त रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी मोहम्मद इरफ़ान अकबर, अंचलाधिकारी अजय कुमार, थाना अध्यक्ष सुमन कुमार सिंह ने किया। 

प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा बच्चों के बीच संस्कृति कार्यक्रम से उत्साह बढ़ता है और उसका मानसीक विकास होता है। अंचलाधिकारी ने कहा कि हमारे देश को विकसित होने के लिए शिक्षा जरूरी है इस लिए सामाज में हर किसी को चाहिए की वह शिक्षा की ज्योति जलाते रहे।थाना अध्यक्ष ने कहा कि बिना पढ़ाई के अच्छे समाज का निर्माण नहीं हो सकता और सिर्फ स्कूल में पढ़ने से समुचित शिक्षा नहीं मिल सकती अभिभावक बच्चे को घर पर भी दे ध्यान। सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने जम कर अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित किया तथा बच्चों  को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संजय कुमार सुमन ने की जबकि धन्यवाद ज्ञापन कुंज बिहारी शास्त्री ने किया। 

मौके पर संस्था के निदेशक आशीष कुमार ,प्राचार्य काजल कुमारी,अल्का सिंह, सीमा देवी,पिंकी कुमारी, शिक्षक राजकिशोर जी, जयप्रकाश जी, अमित कुमार, प्रदीप कुमार, मनोज शर्मा, कुंदन कुमार बंटी,आरिफ आलम आदि उपस्थित थे।
चौसा में रही गणतंत्र दिवस की धूम, सांस्कृतिक कार्यक्रम ने लोगों का मन मोहा चौसा में रही गणतंत्र दिवस की धूम, सांस्कृतिक कार्यक्रम ने लोगों का मन मोहा Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on January 27, 2018 Rating: 5
Powered by Blogger.