बिहार के गया में 30
अक्टूबर से 01 नवम्बर 2017 तक आयोजित आठवीं
राष्ट्रीय सेम्बो प्रतियोगिता में बिहार के खिलाडियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए
बिहार को उपविजेता का ख़िताब दिलाया | इस प्रतियोगिता में मधेपुरा की सोनी राज भी चयनित
हुई थी |
मधेपुरा सेम्बो संघ के सचिव सावंत कुमार
रवि ने बताया कि सोनी राज ने सीनियर महिला वर्ग के 52
कि०ग्रा० भार में बिहार की ओर से खेलते हुए महाराष्ट्र के खिलाड़ी को 6-2 से हराकर अपने
राज्य के लिए स्वर्ण जीती |
सोनी राज के इस जीत पर राज्य संघ के सचिव
विनय कुमार सिंह, बिजय कुमार, राकेश कुमार, अभिलाषा एवं खेल प्रेमियों ने बधाई दी
है | सेम्बो एक प्राचीन खेल है, जो एशियन इंडोर गेम, एशियन बीच गेम एवं एशियन गेम में
भी शामिल है |
(नि. सं.)
शान-ए-मधेपुरा: 8वीं राष्ट्रीय सेम्बो प्रतियोगिता में कराटे क्वीन सोनी राज को स्वर्ण पदक
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
November 02, 2017
Rating:
