मधेपुरा जिले के बिहारीगंज
किशुनगंज सड़क मार्ग पर गैस गोदाम के निकट टेम्पो से बिहारीगंज बाजार आने के क्रम
में अज्ञात वाहन से ठोकर लगने से एक महिला की मौत हो गयी।
उक्त बावत
थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मुकेश ने बताया कि मधुबन तीनटेंगा ग्राम निवासी लखन मंडल व
उसकी पत्नी मीरा देवी बाजार करने बिहारीगंज बाजार जा रही थी। इसी दौरान वह
दुर्घटना का शिकार हो गयी। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हुई। जानकारी दी गई
कि महिला के पेट में अत्यधिक जख्म के कारण उसकी मौत हुई।
थानाध्यक्ष के अलावे
अंचलाधिकारी नवीन शर्मा, जदयू के अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष प्रदीप साह, जाप के प्रखंड अध्यक्ष अनिल बंधु, पैक्स अध्यक्ष प्रीतम मंडल आदि मौके पर पहुंचकर मृतक के
परिजनों से मिलकर हालचाल जाना। शव को पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा भेजा गया।
(रिपोर्ट: रानी
देवी)
सड़क दुर्घटना में 55 वर्षीया महिला की मौत
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
November 03, 2017
Rating:
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
November 03, 2017
Rating:
