सुपौल। जिले के
छातापुर थाना क्षेत्र के लालपुर स्थित सुरसर नदी में बुधवार को एक 15 वर्षीय बच्ची और 22 वर्षीय युवक डूब गए। जिनके शव की खोजबीन की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक
किशोरी माधुरी कुमारी भैंस को पानी पिलाने नदी के किनारे गई थी। भैंस के गले में
बंधा रस्सी की डोर माधुरी के हाथ में था। पानी पीने के बाद भैंस नदी की ओर भागी
जिस कारण माधुरी भी भैंस के साथ ही नदी के गहरे पानी में चली गई और वह डूबने लगी।
नजदीक में ही भैंस
चरा रहे उसके चाचा दिनेश सिंह ने भतीजी को डूबते देख नदी में छलांग लगा दिया।
लेकिन दोनों गहरे पानी में कुछ ही देर के बाद लापता हो गये। समीप में ही मवेशी
चरा लोगों ने घटना की जानकारी गांव के लोगों को दिया। तब तक काफी देर हो चुकी थी।
घटना की सूचना पर
पहुंचे छातापुर सीओ लाला प्रमोद कुमार श्रीवास्तव और थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा ने
नदी के तीन स्थानों पर महाजाल लगवाया। लेकिन दोनों के शव का कोई अता-पता नहीं चल
सका। इसके बाद एनडीआरफ की टीम को मामले की सूचना दी गई।
संध्या होने के कारण
एनडीआरफ की टीम द्वारा रेस्क्यू आॅपरेशन नहीं चलाया गया। गुरूवार की सुबह रेस्क्यू
आॅपरेशन चलाने की बात कही गयी।
सुपौल: सुरसर नदी में चाचा भतीजी डूबा, खोजबीन जारी
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
October 04, 2017
Rating:
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
October 04, 2017
Rating:

