अपर सचिव,
शिक्षा विभाग, बिहार सरकार, पटना के पत्रांक : 15/ एम 1-20/ 2017 (अंश 1)-1730, दिनांक 20. 09. 2017 में सभी विश्वविद्यालयों को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि
जिन प्रधानाचार्यों की उम्र 18 मई 2017 के पूर्व 62 वर्ष या उससे अधिक हो गयी है, वे तत्काल प्रभाव से सेवामुक्त माने जाएंगे।
इस पत्र के आलोक
में बी.एन.मंडल विश्वविद्यालय,
मधेपुरा अंतर्गत तीन कालेजों के प्रधानाचार्यों के तत्काल
प्रभाव से सेवानिवृत्त होने के बाद संबंधित कालेजों के वरीय शिक्षक को प्रभारी
प्राचार्य बनाया गया है। आर.एम. काॅलेज, सहरसा में डॉ. राम बल्लभ झा (जंतु विज्ञान),
मारवाड़ी काॅलेज, किशनगंज में
डॉ. सुरेश रामानंद (राजनीति विज्ञान)
एवं जी. एल. एम. काॅलेज,
बनमनखी में डॉ.
अशोक कुमार राम (दर्शनशास्त्र) प्रभारी
प्राचार्य होंगे। विश्वविद्यालय द्वारा इस आशय की अधिसूचना जारी कर दी गयी है।
मंडल विश्वविद्यालय ने तीन प्रभारी प्रधानाचार्य बनाये
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
September 24, 2017
Rating:
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
September 24, 2017
Rating:
