सुपौल। जिला
मुख्यालय स्थित वार्ड नंबर 10 के धर्मशाला रोड में एक 25 वर्षीय युवा चित्रकार ने फांसी लगाकर अपनी इहलीला समाप्त
कर ली। युवक की असामयिक मौत से परिवार वाले सदमे में हैं।
जानकारी के अनुसार
युवा चित्रकार आशुतोष सिंह शनिवार की रात अपने कमरे के पंखे से लटक कर जान दे दी।
परिजनों ने बताया कि रात का खाना मांग कर आशुतोष अपना कमरा बंद कर लिया। जब उसकी
मां खाना लेकर आई तो आशुतोष को कमरा खोलने के लिए आवाज लगाई,
लेकिन काफी देर तक उसके द्वारा कमरा नहीं खोलने पर थक हार
उसकी मां खाना ढक सोने चली गई।
आधी रात को जब मां
की नींद खुली तो उसने अपने बड़े लड़के को जगाया और कहा कि आशुतोष ने आज खाना नहीं
खाया है। उसे जगा कर खाना खिला दो। मां के आदेश पर जगा उसका बड़ा भाई मृतक के कमरे
में धक्का देख कर जगाने लगा, काफी धक्का देने के बाद भी अंदर से जब दरवाजा नहीं खुला तो
उसने टाॅर्च लेकर खिड़की से झांका तो बड़े भाई का होश उड़ गया। उसने देखा कि उसका
छोटा भाई पंखे से लटक रहा है। जिसके बाद आस- पास
के लोगों को मामले की जानकारी दी गई। रविवार को घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव
को कब्जे में लेकर पोस्टर्माटम कर कर परिजनों को सौंप दिया।
एक युवा चित्रकार के
असामयिक मौत से शहर के लोग काफी मर्माहात हैं। बताया जा रहा है कि मृतक आशुतोष
शनिवार की रात ही अपने फेसबुक पर लिखे संदेश को आखिरी संदेश बताया था। वहीं
थानाध्यक्ष राजेश्वर सिंह ने बताया कि मामले में यूडी केस दर्ज कर पुलिस अनुसंधान
कर रही है।
युवा चित्रकार ने फांसी लगाकर दी जान, फेसबुक पर संदेश को बताया था आखिरी
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
August 27, 2017
Rating:
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
August 27, 2017
Rating:

