परमात्मा के स्मरण मात्र से मिलता है दुखों से छुटकाराः ब्रह्म कुमारी रंजू दीदी

मधेपुरा जिले के बिहारीगंज में प्रजापति ईश्वरीय विश्वविद्यालय मधेपुरा आलमनगर के तत्वाधान में ब्रह्रम कुमारी राजयोग प्रशिक्षण केन्द्र का उदघाटन बिहारीगंज के विश्वकर्मा चौक पर फीता काटकर  किया गया।


इस मौके पर सीमावर्ती क्षेत्र प्रभारी ब्रह्म कुमारी रंजू दीदी ने कहा कि फूल स्वयं के सुगंध का दूसरों को एहसास कराता है, रोशनी अपने आपको जलाकर दूसरों के लिए प्रकाश करती है, वैसे ही स्वयं का उत्थान करने वाला फूल पूरी दुनिया को सुगंधित कराता है। परमात्मा के स्मरण और चिन्तन से गुणगान से ही दुःखों से छुटकारा मिलता है। 

उन्होंने कहा कि शिव परमात्मा सदा सर्व के कल्याणकारी हितकारी और परोपकारी है। परमात्मा दुःखहर्ता और सुखकर्ता है, मनुष्य अपने हीं कर्मों से दुःख और सुख प्राप्त करता है। स्थानीय सेवा केन्द्र की संचालिका ब्रह्म कुमारी शोभा देवी ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ती अशांति दुःख व तनाव से मुक्ति का एक सहारा परमपिता परमात्मा है। 

कार्यक्रम का संचालन ब्रह्म कुमार किशोर भाई ने किया। मौके पर बिहारीगंज के सरपंच पति गंगा दास, घैलाढ़ के पूर्व प्रमुख खोखा यादव, डा.माणिकचंद भगत, संजय जायसवाल, बिहारीगंज के पूर्व मुखिया विपीन कुमार, मुरारी अग्रवाल, विनोद सिंह, अरूण साह, रंजीत कुमार, दुर्गा कुमारी, संगीता कुमारी समेत धर्म प्रेमी उपस्थित थे।    
(रिपोर्ट: रानी देवी) 
परमात्मा के स्मरण मात्र से मिलता है दुखों से छुटकाराः ब्रह्म कुमारी रंजू दीदी परमात्मा के स्मरण मात्र से मिलता है दुखों से छुटकाराः ब्रह्म कुमारी रंजू दीदी Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on August 05, 2017 Rating: 5
Powered by Blogger.