मधेपुरा जिले के बिहारीगंज थानाक्षेत्र में गमैल व बिहारीगंज फीडर का विद्युत तार चोरों के काट लेने से बिहारीगंज की विद्युत व्यवस्था ठप पड़ गयी है।
ज्ञात हो कि पूर्व में उदाकिशुनगंज पावर सब स्टेशन से बिहारीगंज को बिजली की आपूर्ति होती थी, जो तार के टूटने से व उक्त केन्द्र का बोर्ड जल जाने से आपूर्ति ठप पड़ा है। ठप होने के बाद बिहारीगंज व गमैल फीडर को बभनगामा में नवनिर्मित पावर स्टेशन से आपूर्ति आरंभ किया गया। सोमवार की रात उक्त संचरन लाईन के दो पोल के तार को पड़रिया नहर के पास काट लिए जाने से एक बार पुनः बिहारीगंज की विद्युत व्यवस्था चरमरा गई है।
कंनीय विद्युत अभियंता बिहारीगंज के अनुसार वैकल्पिक व्यवस्था को लेकर वरीय पदाधिकारियों से दिशा निर्देश लिया जा रहा है। उसी के अनुरुप आगे कार्य किया जाएगा।
(रिपोर्ट: रानी देवी)
चोरों ने बिजली का तार काटा, बिहारीगंज में विद्युत व्यवस्था ठप
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
April 11, 2017
Rating:
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
April 11, 2017
Rating:
