मधेपुरा जिले के चौसा प्रखंड में आज शनिवार को बिहार पंचायत प्रखंड नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी का पुतला दहन किया।
समान काम के समान वेतन की मांग को लेकर पटना में धरना प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों पर पुलिसिया लाठीचार्ज एवं बिहार सरकार के तानाशाही रवैया के खिलाफ बिहार प्रारंभिक पंचायत नगर प्रखंड शिक्षक संघ चौसा इकाई के बैनर तले सरकार विरोधी नारे लगाकर एवं मोटरसाइकिल जुलूस निकालकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी का आज जनता उच्च विद्यालय के मैदान में पुतला दहन किया गया। पुतला दहन कार्यक्रम में दर्जनों शिक्षकों एवं शिक्षिकाओ ने भाग लिया। नीतीश कुमार मुर्दाबाद- अशोक चौधरी मुर्दाबाद, समान काम का समान वेतन देना होगा जैसे नारे लगाकर विरोध प्रदर्शन किया।
प्रखंड अध्यक्ष सुबोध कुमार पासवान ने उपस्थित शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि अपने हक और अधिकार को पाने के लिए हम प्रखंड के तमाम शिक्षक चट्टानी एकता को बनाए रखेंगे। माननीय उच्चतम न्यायालय का स्पष्ट आदेश है कि समान काम का समान वेतन दिया जाए लेकिन बिहार सरकार हिटलरशाही रणनीति अपनाकर निहत्थे शिक्षकों पर पुलिस द्वारा लाठी चार्ज करवा रही है जो दुखद है। प्रखंड प्रवक्ता अरविंद आनंद ने कहा कि समान काम का समान वेतन समवेत संवैधानिक अधिकार है। लेकिन मुख्यमंत्री दोहरी नीति अपनाकर शिक्षकों का मानसिक शोषण कर रही है। प्रखंड सचिव मंसूर नदाफ ने कहा कि अगर हमारी मांगे सरकार द्वारा नहीं मानी गई तो पूरे बिहार में राज्य व्यापी हड़ताल कर पठन पाठन बंद कर देंगे।
विरोध प्रदर्शन में दर्जनों शिक्षक उपस्थित थे। प्रवीण कुमार, अमित सूर्यवंशी, राजीव रंजन, चक्रवर्ती अजय, मोहम्मद फारुख, भालचंद्र मंडल, लड्डू जोशी, मनीष कुमार, डेविड कुमार, बुद्ध देव कुमार, रत्नेश कुमार, अरविंद कुमार पासवान, शैलेश कुमार, अरुण शेखर, विद्यानंद यादव, कुंदन कुमार राय, वरुण पासवान, निरंजन सिंह, सुधीर यादव, सुनीता देवी आदि मौजूद थे।

मधेपुरा: प्रारंभिक शिक्षक संघ ने दहन किया मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री का पुतला
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
March 25, 2017
Rating:
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
March 25, 2017
Rating: