मधेपुरा: 7 दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव में निकली भव्य कलश शोभा यात्रा

मधेपुरा जिले के आलमनगर में सात दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव 2017 के दौरान शिवमहापुराण यज्ञ को लेकर बाबा सर्वेश्वर नाथ महादेव मंदिर परिसर से भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई.

    कलश शोभा यात्रा में करीब 500 लड़कियां एवं नवविवाहिता शामिल हुई । कलश यात्रा मंदिर परिसर से पोस्ट आफिस चौक से होते हुए पुवारी टोला, थाना चौक, बस स्टेंड,आलमनगर मुख्य बाजार सहित पूरे नगर भ्रमण कर यज्ञ स्थल पर पहुंची. इस दौरान हर-हर महादेव के जयकारे से पूरा इलाका गुंजायमान रहा वहीं कलश यात्रा को सफल बनाने के लिए जिला पार्षद सदस्य रेखा देवी, आलमनगर दक्षिणी के मुखिया सुबोध ऋषिदेव, पुर्वी मुखिया प्रतिनिधि अनिल सिंह, प्रदीप चौधरी, नन्दकिशोर सिंह,चंदन चौधरी, निर्जला सिंह, पंचायत समिति सदस्य राजकिशोर साह, सुबोध झा, ओमप्रकाश महाराज, अशोक सिंह, साधु मंडल, मणी झा, बिष्णुकान्त वत्स सहित कई लोग लगे थे.
      यज्ञ के मुख्य यजमान सुबोध मिश्र ने बताया कि महाशिवरात्रि के मौके पर बाबा सर्वेश्वर नाथ महादेव मंदिर में पहली बार शिवपुराण कथा महायज्ञ  22 फरवरी से 28 फरवरी तक चलेगी वहीं कथा प्रत्येक दिन दो बजे से वृन्दावन से आये कथा वाचक व्रजेश कृष्ण जी महाराज के द्वारा किया जायेगा.
(रिपोर्ट: प्रेरणा किरण)
मधेपुरा: 7 दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव में निकली भव्य कलश शोभा यात्रा मधेपुरा: 7 दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव में निकली भव्य कलश शोभा यात्रा Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on February 22, 2017 Rating: 5
Powered by Blogger.