सुपौल।
किसनपुर थाना क्षेत्र के सरायगढ़ पंचायत स्थित वार्ड नंबर 14 में एक युवक ने पत्नी के वियोग में सोमवार को आत्महत्या कर जीवन लीला समाप्त कर लिये जाने का मामला सामने आया है।
जानकारी के अनुसार 35 वर्षीय मनोज मुखिया ने विषपान कर आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना मिलने पर किसनपुर थानाध्यक्ष चंदन कुमार पुलिस बलों के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल सुपौल भेज दिया है।वहीं मामले की छानबीन की जा रही है।
गौरतलब है कि बीते गुरुवार को मृतक मनोज मुखिया की पत्नी मंजू देवी ने पारिवारिक कलह से तंग आ कर विषपान कर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में मृतका मंजू देवी की मां तेतरी देवी के बयान पर किसनपुर थाना में कांड संख्या 246/16 दर्ज किया गया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दर्ज प्राथमिकी में मृतक मनोज मुखिया तथा उसके माता-पिता एवं छोटे भाई को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। स्थानीय ग्रामीणों की मानें तो मृतक मनोज अपनी पत्नी मंजू देवी की असामयिक मौत एवं दर्ज प्राथमिकी में नामजद अभियुक्त बनाये जाने के बाद से ही मानसिक रूप से परेशान रहता था।हमैशा लोगों से अपनी पत्नी के साथ बिताये पल को याद कर करके विचलित हो जाता था। इस घटना से आस-पास के लोग काफी मर्माहत है।बताया जाता है कि मृतक को तीन छोटे-छोटे बच्चे है,जिनके माथे से एक सप्ताह के भीतर माता-पिता का साया उठ गया है।
‘साथ जिएंगे साथ मरेंगे’: पत्नी के वियोग में पति ने भी की आत्महत्या
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
December 05, 2016
Rating:
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
December 05, 2016
Rating:

