सुपौल।
किसनपुर थाना पुलिस ने गुरुवार को 26 किलो गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने तस्करी के लिये प्रयोग की जा रही हुंडई कार एवं एक मोबाईल फोन को भी जप्त किया है।
इस बाबत थाना में कांड संख्या 239/16 दर्ज की गयी है। थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि पुलिस को मिली गुप्त सूचना के बाद उनके द्वारा चौकसी बरती जा रही थी। इसी क्रम में प्रखंड अंतर्गत अंदौली गांव के समीप एसएच 76 सड़क पर एक तेज गति से जा रही कार को पुलिस द्वारा रूकने का इशारा किया गया। लेकिन चालक कार लेकर भागने लगे। पुलिस द्वारा कार का पीछा कर महीपट्टी गांव के समीप उसे दबोच लिया गया।
तलाशी के क्रम में कार से गांजा के साथ ही चालक सह गाड़ी मालिक बिहरा निवासी साकेत कुमार एवं सहरसा निवासी कुंदन सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गांजा वीरपुर से सहरसा ले जाया जा रहा था। उन्होंने गिरफ्तार दोनों अभियुक्त को आपराधिक चरित्र का बताते हुए कहा कि उनके द्वारा अक्सर नेपाल से भारतीय सीमा में चोरी-छिपे गांजे की तस्करी की जाती है।
पुलिस को लंबे समय से इनकी तलाश थी। बहरहाल गिरफ्तार दोनों आरोपियों को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले की गहन छानबीन की जा रही है।
26 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, एक हुंडई कार भी कब्जे में
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
November 24, 2016
Rating:
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
November 24, 2016
Rating:

