जिला राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के कार्यकर्ताओं की एक बैठक जिला मुख्यालय के वेदव्यास कॉलेज में रालोसपा जिला निर्वाचन पदाधिकारी मृत्युंजय मेहता की अध्यक्षता में संपन्न हुई. जिसमे बिहार प्रदेश परिवेक्षक मनोज यादव जय प्रकाश मेहता, कोशी प्रमंडल के विशेष पर्यवेक्षक चंदन कुमार बागची प्रमुख रुप से शामिल हुए. बैठक में राजेश यादव, प्रखंड अध्यक्ष शंकरपुर ने रविशंकर कुमार पिंटू का नाम जिलाध्यक्ष के लिए प्रस्तावित किया जिसका सभी प्रखंड अध्यक्ष एवं डेलीगेट ने समर्थन किया.
राज्य परिषद के सदस्य के लिए सर्वसम्मति से मधेपुरा विधानसभा से सीताराम कुशवाहा, आलमनगर से इफ्तेखार आलम गुड्डू, सिंहेश्वर से कमलेश्वरी मुखिया, बिहारीगंज से रामाकांत यादव को चुना गया. जिला उपाध्यक्ष के लिए सुरेन्द्र मेहता, इफ्तेखार आलम गुड्डू, भारत राम, महासचिव पद पर महेंद्र मेहता, शिवाहंकर मेहता, रामेन्द्र कुमार रवि, मदन कुमार मेहता, डी. के. कुमार, सुजय मेहता एवं सचिव पद पर रामेश्वर शर्मा, सुधीर मंडल, अरूण कुमार मेहता को चुना गया. शेष कमिटी के लिए जिलाध्यक्ष को अधिकृत किया गया. कुल मिलाकर 41 सदस्य कार्यकारिणी का गठन किया गया.
बैठक को संबोधित करते हुए मनोज यादव ने रालोसपा किसान नौजवानों की आवाज बनाने हेतु संघर्ष का आह्वान किया.

रविशंकर बने मधेपुरा रालोसपा के जिलाध्यक्ष, 41 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
September 16, 2016
Rating:

No comments: