बीएनएमयू: अस्थायी कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल समाप्त

विगत 15 दिनों से अपनी मांगों के समर्थन में भूपेन्द्र नारायण मंडल विष्वविद्यालय परिसर में बेमियादी हड़ताल पर बैठे अस्थायी कर्मचारियों की हड़ताल आज समाप्त हो गई. कुलपति डा. विनोद कुमार ने अस्थायी कर्मचारियों की प्रमुख मांगे मान ली है.
         मिली जानकारी के अनुसार समझौता वार्ता की मध्यस्थता कर रहे सोनवर्षा विधान सभा के पूर्व विधायक सह भाजपा नेता किशोर कुमार मुन्ना, भूपेन्द्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के महासचिव डा. अशोक कुमार, सिंडिकेट सदस्य अजय कुमार तथा राजद के पूर्व अध्यक्ष प्रो. अरविंद कुमार और कुलपति तथा अस्थायी कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों के बीच लगभग तीन घंटे तक वार्ता चली. कुलपति आवास में हो रहे समझौता वार्ता में अस्थायी कर्मचारी का प्रतिनिधित्व संघ के अध्यक्ष जवाहर लाल, सचिव अखिलेश नारायण, संयुक्त सचिव हीरेन्द्र कुमार, सदस्य संजीव कुमार तथा कमल ठाकुर कर रहे थे. इस मौके पर कुलसचिव डा. कुमारेश प्रसाद सिंह तथा अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे.

      समझौता वार्ता के बाद कुलपति डा. कुमार ने अस्थायी कर्मचारियों की बातें मान ली. वार्ता के दौरान कुलपति ने यह स्वीकार कर लिया है कि अस्थायी कर्मचारियों की सेवा सामंजन होने तक आउटसोर्सिंग के माध्यम से किसी भी कर्मचारी की नियुक्ति नहीं की जाएगी. इसके साथ-साथ विगत 15 दिनों से हड़ताल पर रहे अस्थायी कर्मचारियों के उपर किसी भी प्रकार का कोई दंडात्मक कार्रवाई भी नहीं की जाएगी. कुलपति विश्वविद्यालय के जिस पत्रांक से आउटसोर्सिंग पर कर्मचारियों को बहाल कर रहे थे उसे तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया. 
हड़ताल समाप्त होने के बाद कर्मचारियों के चेहरे पर जहां खुशी की लहर थी वहीं कुलपति भी तनाव मुक्त दिखे. (रिपोर्ट: मंजू देवी)
बीएनएमयू: अस्थायी कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल समाप्त बीएनएमयू: अस्थायी कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल समाप्त Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on March 03, 2016 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.