आईजी अरविन्द पांडेय द्वारा लिखित पुस्तक ‘सशक्तिकरण’ का वितरण समारोह

मानव व्यापार निरोध, अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण, किशोर न्याय और नारी-सशक्तिकरण के लिए सशक्त हस्तक्षेप माने जाने वाले आईजी अरविन्द पाण्डेय की पुस्तक सशक्तिकरण का आज मधेपुरा के पुलिस पदाधिकारियों के बीच वितरण किया गया.
      जिला मुख्यालय के झल्लू बाबू सभागार में हुए एक खास कार्यक्रम में मधेपुरा के पुलिस अधीक्षक आशीष भारती के द्वारा इस पुस्तक की प्रस्तुति के बाद प्रोजेक्टर पर इस पुस्तक के कुल आठ खण्डों का विस्तृत विवरण स्लाइडशो के माध्यम से दिखाया गया. सभागार में मौजूद जिले के एसडीपीओ, इन्स्पेक्टर तथा थानाध्यक्षों को अत्याचार-निवारण, किशोर न्याय, नारी सशक्तिकरण, मानव व्यापार निरोध, किशोर न्याय सभा तथा परामर्श सभा में पुलिस कर्त्तव्य पर सम्बंधित धाराओं सहित विस्तार से जानकारी दी गई.
      पुस्तक सशक्तिकरण का वितरण सभी पुलिस पदाधिकारियों के बीच करते हुए मधेपुरा एसपी आशीष भारती ने विश्वास जताया कि यह पुस्तक जिले के पुलिस पदाधिकारियों को और बेहतर ढंग से कर्त्तव्य निर्वहन में उपयोगी साबित होगा.
आईजी अरविन्द पांडेय द्वारा लिखित पुस्तक ‘सशक्तिकरण’ का वितरण समारोह आईजी अरविन्द पांडेय द्वारा लिखित पुस्तक ‘सशक्तिकरण’ का वितरण समारोह Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on April 04, 2015 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.