|राजीव सिंह|22 नवंबर 2014|
मधेपुरा में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज
समाजवादी पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया.
जिला
मुख्यालय के वेद व्यास कॉलेज के प्रांगण में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष संदीप
कुमार यादव की अध्यक्षता में आयोजित जन्मदिन समारोह के अवसर पर केन्द्र सरकार
द्वारा अब तक काला धन वापस नहीं लाये जाने के मुद्दे पर एक परिचर्चा का भी आयोजन
किया गया.
मौके पर
सपा के बिहार प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सह पार्षद ध्यानी यादव, अल्पसंख्यक
प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव मो० इश्तियाक आलम तथा संदीप कुमार यादव ने संयुक्त रूप से
केक काटकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन मनाया.
परिचर्चा
के क्रम में उक्त नेताओं के अलावे प्रधानाचार्य आलोक कुमार, सुपौल के पूर्व
जिलाध्यक्ष नवीन कुमार यादव ने भी अपने विचार रखे. कार्यक्रम में पूर्व शिक्षक
शत्रुघ्न प्रसाद यादव, कन्हैया केसरी, संजय राय, डा० प्रणव प्रभाकर, संजीव कुमार,
प्रमोद कुमार समेत भारी संख्यां में कार्यकर्ता मौजूद थे.
मधेपुरा में मुलायम सिंह यादव का मनाया जन्मदिन
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
November 22, 2014
Rating:
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
November 22, 2014
Rating:

No comments: