|अमित कुमार|20 सितम्बर 2014|
मधेपुरा के सांसद के द्वारा भ्रष्ट चिकित्सकों के
खिलाफ चलाये गए अभियान के समर्थन में यूपीए एवं युवा शक्ति कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार
को भ्रष्ट व फर्जी डॉक्टरों तथा उनके तथाकथित दलालों का पुतला के साथ शहर में प्रदर्शन
किया और झील चौक स्थित बस पड़ाव में पुतला दहन किया. प्रदर्शनकारियों का कहना था कि
जब तक डॉक्टर व पैथोलॉजी वाले मरीजों से ली जाने वाली फीस का रसीद देने का नियम लागू
नही करते है, तब तक चरणबद्ध आंदोलन जारी रहेगा. कार्यक्रम में कॉंग्रेस नेता व नपं पार्षद श्वेत
कमल उर्फ बौआ यादव, युवा राजद के प्रदेश सचिव बाबा दिनेश मिश्र, युवा शक्ति प्रखंड अध्यक्ष प्रशांत
यादव, राजद
नगर अध्यक्ष कालेन्द्र यादव, किसान विकास मंच के प्रदेश अध्यक्ष मुखिया मनोज यादव,
राजद प्रखंड अध्यक्ष
रुद्र नारायण यादव, वार्ड पार्षद विजय यादव, संजय सुमन, श्याम आनंद, अरुण जयासवाल, युवा राजद प्रखंड अध्यक्ष डिम्पल पासवान, मो.नजीर, अशोक यादव, राहुल यादव, भाष्कर यादव, कीर्ति नारायण यादव,
बिरेन्द्र यादव,
राजबल्लभ पासवान,
बबलू रजक, गौतम यादव, मुन्ना साह, बजरंग भगत, किषोर मुखिया, चंदन यादव सहित अन्य सैकड़ों
समर्थक व कार्यकर्ता मौजूद थे.
मुरलीगंज में भी आक्रोश: भ्रष्ट तथा फर्जी डॉक्टरों का जलाया पुतला
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
September 20, 2014
Rating:
![मुरलीगंज में भी आक्रोश: भ्रष्ट तथा फर्जी डॉक्टरों का जलाया पुतला](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEj7vvHZZbZE7Z0kifBTyA1pxjPv-Oxk93SABhKTnzBGta3U-UQcIYsb0XGAGGrmD31dm0hFmYqeS5Y0Bk8xoikRu1V1OJQReVR7AG2d4lazDKIpgZy8ZEIxOwJPDxKPoMVkg08tfTvplhVg/s72-c/Protest.jpg)
No comments: