‘महिलाओं की सुरक्षा है जरूरी, लड़कियां घर में सही जानकारी देकर ही बाहर निकलें’

|मुरारी कुमार सिंह|07 मई 2014|
आज हरेक महिला और लड़की को अपने में आत्मबल बढ़ाने की आवश्यकता है ताकि वे हर कठिनाइयों का समाधान अपने बल पर कर सकें. आज के समय में लड़कियों को हर परेशानी की बातें अपने माता-पिता से करनी चाहिए और यदि हम स्कूल में हैं तो किसी भी तरह की समस्या उत्पन्न होने पर अपने शिक्षक को बताएं.
जिला मुख्यालय के प्रतिष्ठित किरण पब्लिक स्कूल के आज पुलिस महानिरीक्षक, दरभंगा प्रक्षेत्र तथा महिला थाना द्वारा प्रायोजित किशोरियों और महिलाओं में परिस्थितिजन्य आत्मसुरक्षा के प्रति संवेदनशीलता हेतु आयोजित सशक्तिकरण सभा में मधेपुरा महिला थानाध्यक्ष प्रमिला ने महिलाओँ की सुरक्षा को नितांत आवश्यक बताते हुए कहा कि यदि घर से हम कहीं अकेले जा आ रहे हैं तो हम जाने की सही जगह अपने घरवालों को बता कर ही जाए. छेड़छाड़ की आशंका या किसी अन्य विषम परिस्थिति में हम अपने नजदीकी को तुरंत कॉल करें.
      सशक्तिकरण सभा में कई अन्य परिस्थितियों से भी निपटने के तरीकों की जानकारी दी गई.
      मौके पर किरण पब्लिक स्कूल के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे तथा स्कूली छात्राओं ने भी अपने अनुभव सुनाए. कुल मिलाकर कार्यक्रम छात्राओं के लिए काफी उपयोगी साबित हुआ.
‘महिलाओं की सुरक्षा है जरूरी, लड़कियां घर में सही जानकारी देकर ही बाहर निकलें’ ‘महिलाओं की सुरक्षा है जरूरी, लड़कियां घर में सही जानकारी देकर ही बाहर निकलें’ Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on May 07, 2014 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.