|मुरारी कुमार सिंह|08 फरवरी 2014|
मधेपुरा जिला के घैलाढ़ प्रखंड के सभागार में शुक्रवार
को उप प्रमुख पद के लिए संपन्न हुए चुनाव में राजकुमार सिंह को निर्विरोध उपप्रमुख
चुन लिया गया. अनुमंडल पदाधिकारी सह चुनाव निर्वाचन पदाधिकारी विमल कुमार सिंह व जिला
आपूर्ति पदाधिकारी सह चुनाव पर्यवेक्षक शतीश चंद्र झा की मौजूदगी में उप प्रमुख की
कुर्सी पर अर्राहा महुआ दिघरा पंचायत के पंचायत समिति सदस्य राजू कुमार सिंह चुन लिए
गए.
मालूम
हो कि उप प्रमुख मनोज कुमार द्वारा पद व पंचायत समिति सदस्य से त्याग पत्र देने के बाद उपप्रमुख का पद खाली हो गया था. उपप्रमुख के लिए हुए चुनाव में झिटकिया
के पंचायत समिति सदस्य को छोड़ कर बाक़ी सभी नौ सदस्यों ने राजकुमार का समर्थन किया.
जबकि चुनाव प्रक्रिया के दौरान झिटकिया पंचायत के समिति सदस्य चुनाव से अनुपस्थित रही.
इस दौरान निर्वाची पदाधिकारी ने राजू कुमार सिंह को निरविरोध घोषित करते हुए पद एवं
गोपनीयता की शपथ दिलाई.
घैलाढ़ के उप-प्रमुख पद के लिए निर्विरोध चुने गए राजकुमार सिंह
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
February 08, 2014
Rating:

No comments: