भूमि विवाद को लेकर सोमवार को दो पक्षों के बीच हुई गोलीबारी
की घटना में पांच लोग जख्मी हो गए। घायलों की चिकित्सा की जा रही है। पुलिस ने त्वरित
कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। सुपौल से भी बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी
जदिया गए हैं।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के
मुताबिक, जदिया
थाना क्षेत्र के परसागढ़ी पंचायत में सीताराम मंडल, सुखदेव मंडल, शंभू साह व सियाराम साह के
बीच पूर्व से ही जमीन को लेकर अदावत चल रही है। सोमवार को हुई गोलीबारी में पप्पू मंडल,
संजय मंडल,
बुच्चन मंडल,
राजेश मंडल व आलोक
मंडल घायल हो गए। उक्त मामले में तीन लोगों की गिरफ्तारी हुई है। हालांकि अबतक किसी
भी पक्ष द्वारा मामला दर्ज नहीं करवाया गया है। फिलवक्त, स्थिति नियंत्रण में है। वैसे,
पंचायतवासियों का कहना
है कि स्थिति विस्फोटक होने से इंकार नहीं किया जा सकता। बताया गया कि अभी सभी के सभी
चिकित्सा करवाने में लगे हुए हैं। चिकित्सोपरांत कुछ भी हो सकता है।
सुपौल में गोलीबारी, पांच जख्मी
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
September 16, 2013
Rating:
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
September 16, 2013
Rating:

No comments: