मघेपुरा टाइम्स संवाददाता, सुपौल। कर्णपुर-राजनपुर पथ पर कटैया-बैरो
के बीच बराती से लदी मैक्सी के पलटने से जहां एक व्यक्ति की मौत हो गयी वहीं 31 लोग घायल हो गए। घटना शुक्रवार
की रात तकरीबन ग्यारह बजे की है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सदर प्रखंड के सुखपुर-सोल्हनी पंचायत
से महिषी थाने के बलुआहा घाट बरात जा रही थी। मैक्सी पर कुल 35 बराती सवार थे। दुर्घटना
में सोल्हनी निवासी संजीत कुमार साह की मौत हो गयी। साथ ही 28 लोग आंशिक रूप से घायल हो गए। दो की चिकित्सा
सदर अस्पताल में की जा रही है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची हुई है।
सुपौल में बराती से लदी मैक्सी पलटी: सड़क दुर्घटना एक की मौत
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
March 23, 2013
Rating:

madhepura times is very usefull and lovely site I am regular reader of mt I am from Ganesh Sthan 3 k.m west from Mahepura.
ReplyDelete