![]() |
मृतक विष्णुदेव |
![]() |
मृतका सुशीला देवी |
रूद्र ना० यादव/१३ सितम्बर २०११
मधेपुरा जिले के कुमारखंड थानान्तर्गत बिशनपुर पंचायत के चौधरी टोला के विष्णुदेव चौधरी और सुशीला देवी ने कभी नहीं सोचा होगा कि एक दिन उनके अपने भतीजे के द्वारा ही उनकी बेरहमी से हत्या कर दी जायेगी.पर बीती रात इस गाँव में जो कुछ हुआ उसकी जानकारी जिले के लोगों को मिलते ही वे सन्न रह गए हैं.गाँव के बासुदेव चौधरी के बेटे बौकरण चौधरी ने ईंट-पत्थर और लाठी चलाते समय ये भी नहीं सोचा कि जिस पर वो अंधाधुंध और बेरहमी से प्रहार कर रहा है वो पिता और माँ के तुल्य उसके सगे चाचा और चाची हैं.
![]() |
घायल हीरा का हालचाल पूछने गए गायक विकास समीर |

इस कांड में कुमारखंड पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है.
सगे चाचा-चाची की बेरहमी से पीट कर हत्या
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
September 13, 2011
Rating:

No comments: