देश में एक बार फिर बनेगी साझा सरकार : शरद

|गांधी मैदान सुपौल से बबली गोविन्द|28 सितम्बर 2013|
ईमान से बढक़र कुछ भी नहीं है। ईमान नहीं है तो लोकतंत्र नहीं बच सकता। आजकल वोट बिकने लगा है। वोट शराब व पैसे पर बिकने लगेगा तो ऐसे में भला लोकतंत्र कैसे बचेगा? जहां देखो वहां बेईमानी। दिल्ली से लेकर गांव तक बेईमानी। उक्त बातें जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मधेपुरा के सांसद शरद यादव ने शनिवार को सुपौल जिला जदयू कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान कही।
स्थानीय गांधी मैदान में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि जहां देखो वहां बेईमानी। दिल्ली से लेकर गांव तक बेईमानी। बोले, गरीबों के पास बैलेट है। अपने सम्बोधन के दौरान जदयू नेता ने कांग्रेस पार्टी के साथ ही भाजपा की भी जमकर आलोचना की। शरद ने कहा कि हमने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह से भी निवेदन किया था। जो एजेंडा बना था उससे बाहर क्यों जा रहे हैं। हमको लग रहा था कि गलत रास्ते में जा रहे हैं। यह भी कहा कि जात का वोट से क्या काम। वोट तो जिंदा आदमी की जिंदगी बेहतर कैसे बने इसके लिए है। यादव ने कहा कि पार्टी में जो भी रहेंगे उनकी पार्टी में निष्ठा होनी चाहिए। जदयू के राष्ट्रीय नेता ने कहा कि घोटाले दर घोटाले हो रहे हैं। कई जेल में है। सचमुच हालत खराब हैं। यादव ने कहा कि देश में एक बार फिर साझा सरकार बनेगी। आगामी लोकसभा चुनाव में किसी भी दल को बहुमत नहीं मिलेगा।
मौके पर उपस्थित बिहार सरकार के मंत्री नीतीश मिश्रा, मंत्री डा. रेणु कुशवाहा ने सांसद विश्वमोहन कुमार, पूर्व मंत्री रामप्रकाश महतो, एमएलसी महाचन्द्र प्रसाद सिंह व हारूण रशीद, विधायक सुजाता देवी, विधायक अमला सरदार, पूर्व विधायक दिलकेश्वर कामत, पूर्व विधायक लखन ठाकुर आदि ने भी अपने विचार रखे।
देश में एक बार फिर बनेगी साझा सरकार : शरद देश में एक बार फिर बनेगी साझा सरकार : शरद Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on September 28, 2013 Rating: 5

1 comment:

  1. Sharad Yadav achi-2 batein karte hain..national level ke leader bhi hain,lekin kahin na kahin BJP se alliance tutne ka unhein dukh bhi hai jo Nitish Kumar ko nahi hai..kyunki BJP ka sath tutne se nuksan Sharad Yadav ko hi hoga , Nitish Kumar ko nahi

    ReplyDelete

Powered by Blogger.