पांच साल में बदल जायेगी मधेपुरा सहित कोशी की सूरत: नीतीश

|राकेश सिंह|06 जून 2013|
कोशी के इलाके में कृषि की अपार संभावनाएं हैं. कोशी में कृषि का रोड मैप हमने तैयार किया है और अगले पांच-सात साल में कृषि के क्षेत्र में कोशी इतना विकास कर जाएगा कि ये पहचान में नहीं आएगा. आने वाले समय में बिहार ऐसा बनेगा कि यहाँ के लोगों को मजबूरी में बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, बल्कि हो सकता है कि बाहर के लोग काम की तलाश में यहाँ आयें.
      सेवा यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज भेलवा गाँव ग्राम सभा की कार्यवाही देखने पहुंचे जहाँ उन्होंने भीड़ भरे एक आम सभा को संबोधित करते हुए उक्त बाते कहीं. आम सभा को संबोधित करने से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ग्रामसभा की कार्यवाही को बड़े ध्यान से देखा. आदर्श पंचायत के रूप में घोषित भेलवा पंचायत के मुखिया मनोज भगत ने पंचायत की भारी भीड़ के सामने पंचायत के विकास को गिनाया और उपस्थित भीड़ ने तालियाँ बजाकर मुखिया के द्वारा गिनाए जा रहे पंचायत के विकास से सम्बंधित आंकड़ों का समर्थन किया.
      भेलवा पंचायत की ग्राम सभा की कार्यवाही को देखकर मुख्यमंत्री काफी खुश दिखाई दे रहे थे और बाद में मंच से उन्होंने यह घोषणा कर दी कि इस पंचायत को यदि केन्द्र सरकार ने बीस लाख रूपये से पुरस्कृत किया है तो हमने इसे पच्चीस लाख रूपये पुरस्कार देने का निर्णय लिया है. इस पच्चीस लाख रूपये को किस विकास मद में लगाया जाय ये फैसला यहाँ की ग्राम सभा कर लेगी. मुख्यमंत्री के भाषण के दौरान उपस्थित भीड़ तालियों और नीतीश कुमार जिंदाबाद के नारों से उनका स्वागत करते रहे.
      मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने शासन के दौरान अपने सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए यह भी कहा कि बेटी हो या बेटा, उन्हें जरूर पढ़ावें. मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में उनके साथ विधि एवं योजना विकास मंत्री नरेंद्र नारायण यादव, मधेपुरा के विधायक प्रो० चंद्रशेखर, मधेपुरा जिले के प्रभारी मंत्री जीतन राम मांझी, ग्रामीण विकास मंत्री नीतीश मिश्रा, भेलवा पंचायत के मुखिया मनोज भगत, रिटायर्ड शिक्षक परमेश्वरी प्रसाद यादव आदि थे जबकि मंच संचालन मधेपुरा के जिलाधिकारी उपेन्द्र कुमार स्वयं कर रहे थे और विधि व्यवस्था की कमान मधेपुरा के एसपी सौरभ कुमार शाह संभाले हुए थे.
पांच साल में बदल जायेगी मधेपुरा सहित कोशी की सूरत: नीतीश पांच साल में बदल जायेगी मधेपुरा सहित कोशी की सूरत: नीतीश Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on June 06, 2013 Rating: 5

2 comments:

  1. @sanjeet aaap kisi ko bhi uthaa lo...jo politics me nahi ho...aur naa politics me jaana chahta ho wo nitish se behtar ho ..politics se mera matlab h aaj jo politics ki paribhasa ban chuki h usse.aur yahaa ki janta bhi nikammi h..use sarkar ko diye ek ek tax ka hisaab maangna chahiye...jis din janta ko ye ehsaas ho jaayega ki ye cm unse h ...wo cm se nahi..aur unki taqat cm se jyada h..n jis din unhe ye pata lag jaayega jis cm ko wo aapna raja mante h wo actually me unke liye ek service provider ki tarah kaam karne waala aadmi h..us din bihar ki dasha badal jaayegi

    ReplyDelete
  2. @sanjeet ji logoo ko aapne adikar ka pata nahi h.aur ye politician pata lagne b nahi dena chahte kyn ki wo jaante h ki ager unko pata chal gaya rights ka to unki band baj jaayegi...ager unka dil saaf hota to wo sabse pehle education syatem change karte...jisme logoo ko adhikar ka pata hota...ipc ke har section pata hote....fr example...4 din pehle mai sbi b.n.m.u. parisar me gaya...wahaa bola draft bana do...bola nhii banta draft yahaa...maine sidha complaint thod diyaa branch par...kal aab poochunga ki kya hua meri complaint ka...ager koi action nahi leti sbi ki custmer support to mai sbi ke against case thokungaaaa

    ReplyDelete

Powered by Blogger.