मधेपुरा जिला मुख्यालय के जयपालपट्टी चौक के निकट छात्रों के लिए एक लाइब्रेरी का उद्घाटन गत रविवार को राजद नेत्री कुमारी विनीता भारती के हाथों संपन्न हुआ। तुलसी पब्लिक स्कूल के बगल में स्थित फिलहाल 50 छात्रों की क्षमता वाली 'उर्वशी लाइब्रेरी' तैयार है, कई स्टडी टेबल लॉकर जैसी सुविधा से भी युक्त हैं।
उर्वशी लाइब्रेरी के संचालक नंदन कुमार मधेपुरा जिला अधिवक्ता के बार लाइब्रेरी में कार्यरत हैं और इन्हें पुस्तकालय संचालन का खासा अनुभव भी है। उन्होंने बताया कि बार लाइब्रेरी में रहते ये आइडिया आया कि शिक्षा से जुड़े कार्यों में ही अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी है।
फिलहाल उर्वशी लाइब्रेरी हर सुविधा के साथ छात्रों की पढ़ाई के अनुभव को बेहतर और खास बना रहा है।
मधेपुरा में आधुनिक सुविधायुक्त उर्वशी लाइब्रेरी की शुरुआत
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
November 29, 2026
Rating:
No comments: