कार्यक्रम में उपस्थित थाना अध्यक्ष विकास कुमार मिश्रा ने कहा कि नए थाना भवन के निर्माण से पुलिस व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी। आधुनिक सुविधाओं से लैस भवन बनने के बाद पुलिसकर्मियों को बेहतर कार्य वातावरण मिलेगा वहीं आम लोगों को भी अपनी समस्याओं के समाधान के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। वही संवेदक मणिकांत कुमार ने बताया कि बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम, पटना के कार्य परिमंडल, सहरसा द्वारा मॉडल थाना भवन, परमानन्दपुर (मधेपुरा) का निर्माण कराया जा रहा है।
इस परियोजना की प्राक्कलित लागत 7.28 करोड़ रुपये है। निर्माण कार्य का जिम्मा संवेदक मणिकांत कुमार को दिया गया है। भवन का निर्माण निर्धारित मानकों एवं आधुनिक सुविधाओं के अनुरूप किया जाएगा। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद क्षेत्र की कानून-व्यवस्था के संचालन में और अधिक प्रभावशीलता आएगी तथा पुलिसकर्मियों एवं आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, पुलिस विभाग के अधिकारी, संवेदक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। शिलान्यास के बाद सभी ने निर्माण कार्य को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराने का संकल्प व्यक्त किया।
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
July 03, 2026
Rating:
.jpeg)

No comments: