भव्य कव्वाली मुकाबले का आयोजन, देर रात तक झूमे श्रोता

मधेपुरा जिले के बिहारीगंज प्रखंड के प्रखंड क्षेत्र के हथियोंधा पंचायत अंतर्गत भित्ता टोला में युवा कमेटी की ओर से भव्य महामुकाबला कव्वाली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आसपास के गांवों से पहुंचे लोगों ने भाग लिया और देर रात तक सूफियाना कलाम व शानदार प्रस्तुतियों का आनंद लिया। पूरे आयोजन में उत्साह और भाईचारे का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं उद्घाटन कर्ता आदर्श आई केयर के निदेशक संतोष कुमार ने फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया उन्होंने कहा कि इमाम हुसैन के नवासे जो कर्बला में शहीद हुए थे उनकी याद में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जो  सामाजिक सौहार्द एवं आपसी भाई सारे का प्रतीक है.

युवा समाजसेवी मुकेश कुमार, डॉ. मिथिलेश कुमार, इंटक जिला अध्यक्ष संजय कुमार सिंह, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि शकील उर्फ पुन्ना जी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अतिथियों ने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द और सामाजिक एकता को मजबूत करने का कार्य करते हैं।

इस अवसर पर राजस्थान से आए प्रसिद्ध कव्वाल सोनम परदेशी और फरीद वारसी ने अपनी दमदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। सूफियाना कलाम और आध्यात्मिक गीतों पर श्रोताओं ने जमकर तालियां बजाईं और कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में कमेटी के गार्जियन मोहम्मद आलम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजन समिति के अध्यक्ष मो. जुनेद, अध्यक्ष मो. कलाम, कोषाध्यक्ष मो. मौईम, सचिव तथा सदस्य मो. अमजद, मो. इस्तियाक, मो. इकबाल, मो. इंसाद, मो. मशरूल, मो. मांगन, मो. शमशाद और मो. शाहनवाज सहित सभी सदस्यों ने आयोजन की व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संभाला।

कार्यक्रम का सफल मंच संचालन विकास कुमार ने किया।। अंत में आयोजन समिति ने सभी अतिथियों, कलाकारों, मैंने कहा कि सहयोगियों और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

भव्य कव्वाली मुकाबले का आयोजन, देर रात तक झूमे श्रोता भव्य कव्वाली मुकाबले का आयोजन, देर रात तक झूमे श्रोता Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on June 29, 2026 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.