मधेपुरा की महिला पर्यवेक्षिका कुमारी अल्का बनी बिहार राज्य महिला पर्यवेक्षिका( ICDS) शक्ति संघ की प्रदेश अध्यक्ष
बैठक में सर्वसम्मति से मधेपुरा जिला में कार्यरत सक्रिय महिला पर्यवेक्षिका के नेत्री कुमारी अल्का को प्रदेश अध्यक्ष चयनित किया गया एवं समस्तीपुर के सक्रिय एवं अनुभवी महिला पर्यवेक्षिका के नेत्री माला कुमारी को महासचिव चयनित किया गया. इसके अलावे सर्वसम्मति से श्वेता कुमारी को कोषाध्यक्ष, पांच उपाध्यक्ष एवं पांच प्रदेश सचिव, दो मीडिया प्रभारी एवं दो कार्यालय सचिव बनाये गए. जिनका विवरण निम्न प्रकार है -
पांच उपाध्यक्ष क्रमशः - कुमारी शर्मीला, कृष्णा कुमारी, लालिमा कुमारी, सत्यम कुमारी, मिताली महेश्वरी, पांच प्रदेश सचिव क्रमशः - पूजा भारती, कहकशां पाकीजा, पूनम कुमारी, सुनीता कुमारी, योगिता कुमारी , दो मीडिया प्रभारी- प्रियंका कुमारी, अंजुम वाशफा, एवं दो कार्यालय सचिव - प्रियंका सिन्हा तथा फ़िरदौस फातिमा को बनाया गया.
बैठक में सर्वप्रथम अध्यक्ष कुमारी अल्का द्वारा सभी उपस्थित अतिथियों एवं प्रतिनिधियों का स्वागत किया गया एवं संघ की आवश्यकता एवं महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला गया l महासंघ (गोप गुट) के महासचिव प्रेमचंद कुमार सिन्हा के देखरेख में संघ के पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन किया गया एवं अगली बैठक में महिला पर्यवेक्षिका के समस्याओं पर विस्तार से बातचीत कर आवश्यक पत्राचार करने एवं आवश्यकता पड़ने पर आंदोलनात्मक कार्रवाई करने जिसमें सेवा नियमितीकरण एवं सम्मानजनक मानदेय कराना प्रमुख होगा.
अंत में सफलतापूर्वक बैठक को सफल करने के लिए एवं नई सशक्त कमिटी बनाने के लिए सभी उपस्थित सदस्यों को तथा नव चयनित संघीय पदाधिकारियों को बधाई दी गयी तत्पश्चात गगन भेदी नारों के साथ बैठक की कार्रवाई की समाप्ति की घोषणा की गयी.
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
April 03, 2026
Rating:


No comments: