मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस पर कबड्डी एवं वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन

खेल विभाग एवं जिला प्रशासन मधेपुरा के संयुक्त तत्वावधान में खेल दिवस के मौके पर बीoपीo मंडल इंन्डोर स्टेडियम में मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस पर कबड्डी एवं वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी सह उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा सुश्री आम्रपाली कुमारी ने  खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर नारियल फोडकर उद्घाटन किया. सुश्री आम्रपाली ने कहा कि मेजर ध्यानचंद अपने समय में खेल के क्षेत्र में जो पहचान बनाई है, आज हम लोग उन्ही के बनाए रास्ते पर चल रहे हैं।

विजेता उपविजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए जिला सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी अनंत कुमार ने कहा कि मानव जीवन में खेलकूद का महत्वपूर्ण स्थान है हम खेलेंगे तो निश्चित तौर पर स्वस्थ रहेंगे मेजर ध्यानचंद खेल में जो जादू था आज पूरा देश उनके पद चिन्हो पर चल रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन बिहार राज्य कबड्डी संघ रेफरी बोर्ड के संयोजक सह शारीरिक शिक्षा स्वास्थ्य अनुदेशक अरुण कुमार ने किया।

कबड्डी बालक वर्ग में बिहारीगंज की 27 अंक प्राप्त कर विजेता कप पर कब्जा जमाया। वही जवाहर नवोदय विधायक सिंघेश्वर की टीम ने 22 अंक प्राप्त कर उपविजेता रहा।

वही वॉलीबॉल बालिका वर्ग में शिवनंदन प्रसाद +2 विद्यालय की टीम ने विजेता रही। जबकि जगजीवन आश्रम मधेपुरा की टीम उपविजेता रही।

कार्यक्रम को सफल बनाने में मधेपुरा जिला कबड्डी संघ के सचिव रौशन कुमार, वॉलीबॉल के प्रशिक्षक प्रदीप कुमार सिंह, खेल शिक्षक राकेश कुमार, कार्यालय लिपिक संतोष कुमार, कार्यपालक सहायक रतनेश कुमा,र अंकित कुमार, सुगंध कुमार, अंकित कुमार, रवि कुमार आदि ने अग्रणी भूमिका निभाई।

मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस पर कबड्डी एवं वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस पर कबड्डी एवं वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on August 29, 2026 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.