खेत की मेड़ से होकर घास ले जाने के विवाद में लाठी-डंडे से मारपीट, चार महिलाएं घायल

मुरलीगंज। थाना क्षेत्र अंतर्गत रजनी पंचायत के प्रसादी चौक, वार्ड नंबर-17 में खेत की मेड़ से होकर घास ले जाने के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। घटना में चार महिलाएं घायल हो गईं। घायलों का इलाज मुरलीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया।

घटना के संबंध में जानकारी देते हुए रीता देवी ने इलाज के दौरान बताया कि उनकी भाभी गीता देवी सहित परिवार के अन्य सदस्य घास लेकर लौट रहे थे। इसी दौरान सुभाष साह, बिजली देवी एवं उनके अन्य परिजनों ने खेत की मेड़ से होकर जाने पर आपत्ति जताई। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडे से मारपीट शुरू कर दी। रीता देवी का आरोप है कि मारपीट के दौरान एक गर्भवती महिला के साथ भी मारपीट की गई।

मारपीट में गुंजन कुमारी (24), पति नितेश कुमार, रोहत, सौर बाजार, वार्ड-11, सहरसा; प्रीति कुमारी (18), पिता राम विनय साह; गीता देवी (45), पति राम विनय साह; तथा ब्यूटी कुमारी (18), पिता प्रकाश साह, सभी रजनी वार्ड-17 निवासी, घायल हुई हैं।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर राजेश कुमार एवं मुकेश पांडेय की देखरेख में घायलों का उपचार किया गया। चिकित्सक के अनुसार सभी घायल खतरे से बाहर हैं। घायलों ने बताया कि इलाज के बाद वे मामले को लेकर मुरलीगंज थाने में आवेदन देने जा रहे हैं।



खेत की मेड़ से होकर घास ले जाने के विवाद में लाठी-डंडे से मारपीट, चार महिलाएं घायल खेत की मेड़ से होकर घास ले जाने के विवाद में लाठी-डंडे से मारपीट, चार महिलाएं घायल Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on August 29, 2026 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.