राजकीय शिक्षक पुरस्कार मिलने के बाद शिक्षिका रंजना कुमारी को विद्यालय परिवार ने किया सम्मानित

मधेपुरा सदर प्रखंड के उत्कर्मित विद्यालय मानिकपुर की प्रधानाध्यापिका रंजना कुमारी को राजकीय शिक्षक पुरस्कार मिलने के उपरांत विद्यालय परिवार के द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया.

कल उत्क्रमित विद्यालय मानिकपुर की शिक्षिका सरिता कुमारी के अध्यक्षता में सम्मान सामारोह का आयोजन किया गया. सम्मान सामारोह में विद्यालय के सभी शिक्षक सहित आसपास के भी कई वरीय शिक्षक सहित समाजसेवी भी कार्यक्रम में शामिल हुए.

कार्यक्रम में समाजसेवी ई• विमल कुमार किशोर गौतम उर्फ़ ललटू यादव ने कहा कि मधेपुरा जैसे पिछड़े इलाके में शिक्षा का एक अलग ही अलख जगा रही हैं. रंजना जी लागातार इन्होने सरकारी विद्यालय में रहते हुए भी बच्चों को निजी विद्यालय से भी अच्छी पढ़ाई दें रही हैं, साथ ही साथ कई अलग - अलग तरीके से बच्चों को पढ़ा रही है जो काबिले तारीफ है. इनको राजकीय सम्मान मिलना मतलब मधेपुरा सम्मान मिलना है. इन्हे पुनः दिल की गहराई से बधाई देता हूँ.

शिक्षक नेता आशीष  कुमार ने कहा कि लगातार सुदूर  इलाके में रंजना मैडम जो शिक्षा के क्षेत्र में लागातार एक अलख जगा रही हैं जिससे गरीब बच्चों को काफ़ी पढ़ाई में सुलभ हो रही है. इनसे दूसरे सरकारी विद्यालय के शिक्षकों को भी सीखना चाहिए हम शिक्षक समाज उन्हें बधाई देते हैं ओर इनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं.

समाजसेवी सीताराम यादव ने कहा कि सम्मान मिलने से मधेपुरा के नाम में चार चाँद लगा है. हम मधेपुरा वासियों को रंजना मैडम पर गर्व है. इसी तरह समाज में शिक्षा का दिया जलाते रहे बहुत - बहुत बधाई शुभकामनाएं.

मौके पर मंच संचालन दिनेश कुमार कर रहे थे एवं चन्दा कुमारी,  निखिल कुमार, पुनम कुमारी, शैलेंद्र कुमार, राजेश कुमार, कुमारी, फैसल इस्लाम, बबलू कुमार, सुगुफ्ता सरोवर, गणेश कुमार, दिनेश कुमार, अलोक कुमार, आनंदी पासवान, अमरेंद्र पासवान, संभु पासवान, देवाशीष पासवान, अक्षय कुमार, अमृत राज, छवि रानी, मीणा कुमारी, लता कुमारी, प्रिंस राज, यश राज, सुजल, अमन कुमार रितेश, रौशन कुमार बिट्टू एवं सभी अभिभावक, छात्र छात्राओ ने फूल मालाओ बुके देकर सम्मानित किया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे.

रंजना कुमारी को सम्मान मिलने से उनके परिवार में हर्ष है माहौल है. लगातार लोग उन्हें बधाई देने उनके घर पहुँच रहे हैं.



राजकीय शिक्षक पुरस्कार मिलने के बाद शिक्षिका रंजना कुमारी को विद्यालय परिवार ने किया सम्मानित राजकीय शिक्षक पुरस्कार मिलने के बाद शिक्षिका रंजना कुमारी को विद्यालय परिवार ने किया सम्मानित Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on September 13, 2025 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.