राजद सुप्रीमो लालू यादव के जन्मदिन पर सामाजिक सद्भावना दिवस के रूप में एक भव्य सामुदायिक भोज का आयोजन

मधेपुरा जिले के मुरलीगंज प्रखंड अंतर्गत महादलित टोला तेरासी में बुधवार को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के जन्मदिवस के अवसर पर बिहारीगंज विधानसभा के पूर्व राजद प्रत्याशी ई. प्रभाष कुमार के द्वारा सामाजिक सद्भावना दिवस के रूप में एक भव्य सामुदायिक भोज का आयोजन किया गया।
राजद नेता ई. प्रभाष ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य केवल जन्मदिन मनाना नहीं था, बल्कि लालू जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना, सामाजिक न्याय की भावना को सुदृढ़ करना और समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के साथ आत्मीयता और सम्मान का व्यवहार करना था। लालू जी ने अपने पूरे राजनीतिक जीवन में सामाजिक न्याय, धर्मनिरपेक्षता और गरीबों की आवाज को बुलंद करने का काम किया है। आज उनके जन्मदिवस के अवसर पर हम उनके उस संघर्ष और विचारधारा को स्मरण कर समाज में नई चेतना जगाने का संकल्प लेते है। उन्होंने कहा कि लालू जी की जीवन यात्रा हमें यह सिखाती है कि सत्ता का मतलब सेवा है, न कि दिखावा। लालू जी ने न केवल सत्ता में रहते हुए बल्कि हर परिस्थिति में सामाजिक न्याय और पिछड़ों की आवाज को बुलंद किया। हमलोग भविष्य में भी इसी तरह से गरीबों, वंचितों और पिछड़ों की सेवा में निरंतर समर्पित रहेंगे। सभी कार्यकर्ता तेजस्वी यादव के नेतृत्व में एक समावेशी और न्यायपूर्ण बिहार के निर्माण हेतु प्रतिबद्ध हैं। लालू यादव ने सामाजिक न्याय को सिर्फ नारा नहीं, जन-आंदोलन बनाया। आज उनके जन्मदिन पर हम उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लेते हैं। साथ ही नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जी जिस ऊर्जा और निष्ठा से गरीबों की आवाज बन रहे हैं, हम सभी कार्यकर्ता उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर समाजिक बदलाव की इस लड़ाई को आगे बढ़ाएंगे।

मौके पर पूर्व मुखिया मदन ऋषिदेव, रवींद्र ऋषिदेव, वार्ड सदस्य धर्मेंद्र ऋषिदेव, बालकिशोर राम, बालगंगाधर यादव, मिथलेश कुमार, राजेश ऋषिदेव, दिलीप ऋषिदेव, राजू ऋषिदेव, कीनू ऋषिदेव, सुधीश यादव, संतोष, अजय प्रकाश, मिलन यादव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।
(रिपोर्ट: मुरारी सिंह)
राजद सुप्रीमो लालू यादव के जन्मदिन पर सामाजिक सद्भावना दिवस के रूप में एक भव्य सामुदायिक भोज का आयोजन राजद सुप्रीमो लालू यादव के जन्मदिन पर सामाजिक सद्भावना दिवस के रूप में एक भव्य सामुदायिक भोज का आयोजन Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on June 11, 2025 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.