मधेपुरा जिले के बिहारीगंज प्रखंड मुख्यालय के हथियौंधा पंचायत में कचरा प्रसंस्करण केंद्र का उद्घाटन बिहारीगंज के प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा पंचायत की मुखिया के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
इस मौके पर आए हुए अतिथियों के द्वारा फीता काटकर केंद्र का उद्घाटन किया गया। साथ ही पंचायत की मुखिया नूतन देवी तथा समाजसेवी अखिलेश कुमार के द्वारा आए हुए अतिथियों का माला पहनकर तथा शॉल देकर सम्मानित किया गया। मौके पर स्वच्छता मित्र तथा आए हुए ग्रामीणों को संबोधित करते हुए बीडीओ भरत कुमार ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान 02 अक्टूबर 2024 को भारत सरकार के द्वारा संचालित किया गया था। इसका उद्देश्य है कि अपने गांव तथा शहर को साफ रखना।इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए इसकी शुरुआत पंचायत में किया गया है। जिसमें सभी ग्रामीणों का भी सहयोग अपेक्षित रहेगा। वह अपना कचरा एक जगह जमा करेंगे और स्वच्छता मित्र उक्त कचरे का उठाव करेंगे। जिसके माध्यम से खाद का निर्माण किया जाएगा और वह खाद किसान खेतों में डालेंगे जो सबसे बेहतर रहेगा।
प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी चंदन मुखिया नूतन देवी माजसेवी अखिलेश यादव, प्रखंड कृषि पदाधिकारी आदि ने भी संबोधित किया। इस मौके पर पंसचिव अनुज कुमार, राजीव कुमार प्रखंड स्वच्छता पर्यवेक्षक के अलावे मदन कुमार साह, अनिता देवी, गुड्डी देवी,पप्पू कुमार दास, उदय कुमार, ऊषा देवी, मुखिया नूतन देवी, पवन कुमार साह आदि मौजूद रहे।
(रिपोर्ट: रानी देवी)
प्रखंड विकास पदाधिकारी ने किया कचरा प्रसंस्करण केंद्र का उद्घाटन
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
February 12, 2025
Rating:
No comments: