बिहार गौरव महोत्सव में कोशी अंचल की लोक संस्कृति की जीवंत प्रस्तुति

कला संस्कृति युवा विभाग बिहार सरकार के सहयोग से प्रेमचंद रंगशाला पटना में आयोजित दो दिवसीय बिहार गौरव महोत्सव 2025 संपन्न। लोक संस्कृति को सहेजने और सवारने के लिए विभिन्न जिलों से आए कलाकारों की टीम ने एक से बढ़कर एक लोक गीत, लोक नृत्य, नाटक और लोकगाथा गायन की बेहतरीन प्रस्तुति दी। 

इसी कड़ी में मधेपुरा के रंगकर्मी विकास कुमार एवं टीम सृजन दर्पण समूह के रंगकर्मियो ने विलुप्त हो रही कोशी अंचल की लोक संस्कृति की जीवंत प्रस्तुति से उप मुख्यमंत्री सहित मौजूद अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। लोक संस्कृति को सहेजने में अहम योदान के लिए कार्यक्रम के दौरान मधेपुरा के चर्चित रंगकर्मी बिकास कुमार को स्मृति चिन्ह से उप मुख्यमंत्री सह मंत्री कला संस्कृति युवा विभाग बिहार सरकार विजय कुमार सिन्हा ने सम्मानित किया और  शुभकामनाएं दी। जबकि लोकगाथा गायन परंपरागत परिधानों में सजे सामाजिक सस्कृतिक एवं साहित्यिक गतिविधियों मे सक्रिय संस्था सृजन दर्पण के उर्जावान रंगकर्मी निखिल यदुवंशी, कमलकिशोर यादव , नवलेश यादव, राजकुमार यादव, बिमलेश यादव , नंदन यादव, बैजनाथ यादव, रामप्रसाद यादव, शंकर यादव और त्रिभुव यादव आदि ने लोक गायन प्रस्तुत किया। 

कार्यक्रम के अंत सभी कलाकारों को अतिथिगण ने अंगवस्त्र से सम्मानित भी किया।  रंगकर्मियों ने आगे बताया कि कोसी अंचल की लोक कलाएं संसाधन व उपेक्षा के अभाव में विलुप्त होता जा रहा है। कोसी की लोक विरासत के प्रति लोगों की आस्था अब कम होती जा रही है। इस बदलते दौर में भी जहां कला के प्रति उपेक्षा के कारण बहुत- सी प्रतिभाएं मजबूर होकर इस ओर से अपना मुख मोड़ लेती है। उनकी कला असमय विपत्रता की मार से लूप्त हो जाती है। ऐसी दशा में हम रंगकर्मियों ने अपनी कारवां जारी रखा। बिहार सरकार से हम कलाकारों को कला और संस्कृति के क्षेत्र में भी काफी उम्मीद है। कलाकारों ने यह भी कहा कि हमारी धरोहर कोसी अंचल की लोक संस्कृति व लोक आस्था के रूप में सामा चकेवा, जट जटिन, डोमकच, नारदी, भगैत गायन चैता और पराति गायन की परंमपरा को सहेजने और सवारने का अब सरकार प्रयास कर रही है। उप मुख्यमंत्री के हाथो सम्मानित होने पर रंगकर्मी विकास कुमार को  कलाप्रेमियों और शिक्षाविद ने बधाई दी है।

बिहार गौरव महोत्सव में कोशी अंचल की लोक संस्कृति की जीवंत प्रस्तुति बिहार गौरव महोत्सव में कोशी अंचल की लोक संस्कृति की जीवंत प्रस्तुति Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on February 14, 2025 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.