शराब पीने के जुर्म में एक दर्जन से अधिक लोग गिरफ्तार

उत्पाद विभाग के द्वारा किये जा रहे श्वास विश्लेषण कार्रवाई से शराबियों में हड़कंप मचा हुआ है। अब शराबी शराब पीकर शहर में भी नहीं घूम सकेंगे। ऐसे लोगों पर अब कार्रवाई शुरू हो गई है। 

शहर के बाजार में अलग-अलग स्थान पर मद्यनिषेध विभाग के द्वारा में ब्रेथ एनेलाइजर मशीन से श्वास विश्लेषण करने पर शराब पीने के जुर्म में एक दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया। उत्पाद अधीक्षक सुरेंद्र प्रसाद ने बताया कि शराब पीने के जुर्म में रंजन कुमार यादव, टेक नारायण यादव, कुन्दन कुमार, उमेश कुमार, भवेश पासवान एवं चंद्रकिशोर पासवान को गिरफ्तार किया गया। साथ ही प्रवेज हायत, लालकुन , मो० सलीम, नवीन कुमार, मो० नफिल, नवीन कुमार, जनार्धन यादव, बाबूलाल सादा, पुरानी बाजार मधेपुरा से महेश मंडल को गिरफ्तार किया गया। गणेश स्थान से अमित कुमार को गिरफ्तार किया गया। इधर मधेपुरा बस स्टैंड से सिकेन्द्र शर्मा, अखिलेश कुमार उर्फ अकलेश कुमार को गिरफ्तार किया गया। कर्पूरी चौक से लखन सादा, संतोष कुमार, मुकेश शर्मा, बिभाश कुमार को गिरफ्तार किया गया।

मद्यनिषेध द्वारा ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र के लखनपुर में ब्रेथ एनेलाइजर मशीन से श्वास विश्लेषण करने पर शराब पीने के जुर्म में शम्भू मुखिया, शकलदेव ताती, मो० रब्बान, प्रकाश शर्मा, ननकु कुमार को गिरफ्तार किया है। सुरेंद्र प्रसाद ने बताया कि अब शराब पीने वाले नहीं बच पाएंगे।

शराब पीने के जुर्म में एक दर्जन से अधिक लोग गिरफ्तार शराब पीने के जुर्म में एक दर्जन से अधिक लोग गिरफ्तार Reviewed by Rakesh Singh on December 07, 2022 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.