दक्षिण अफ्रीका गए इंटक के केंद्रीय कार्य समिति सदस्य केसर को लोगों ने दी बधाई

उदाकिशुनगंज (मधेपुरा)/ एआईसीसी सदस्य राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक)  के केंद्रीय कार्य समिति सदस्य केसर कुमार सिंह ग्लोबल लेवर यूनिवर्सिटी से संबद्ध दक्षिण अफ्रीका गए। वह यूनिवर्सिटी ऑफ विटवाटर स्त्रेंड में वैश्विक श्रमिक यूनियनों की नीतियों, अधिकारों एवं चुनौतियों पर आधारित स्नातकोत्तर सर्टिफिकेट कोर्स इंगेज में अध्ययन करने गए हुए हैं। वह दक्षिण अफ्रीका के जोहानेसबर्ग पहुंच चुके हैं। 

बताते चलें कि प्रतिवर्ष पूरे विश्व से 20 प्रतिभावान श्रमिक नेताओं का चयन किया जाता है । इस कोर्स को पूरा करने के लिए केसर को नीदरलैंड की ग्लोबल यूनियन सास्क, एफआईएस, टीयूसीसी तथा आइटीयूसी एपी ने छात्रवृत्ति प्रदान किया है। 

कोसी के लाल सहरसा जिला के हरिपुर निवासी केशर कुमार सिंह इससे पूर्व भी 2005 में बतौर युवा राजनीतिज्ञ के तौर पर भारत का प्रतिनिधित्व इजराइल में कर चुके हैं । उन्हें दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कॉलेज से भूगर्भ शास्त्र एवं मुंबई की टाटा सामाजिक अध्ययन संस्थान से स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त है । यह प्रदेश एनएसयूआई के अध्यक्ष रह चुके हैं।  वर्तमान में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं पश्चिम बंगाल में संगठन के चुनाव सह निर्वाचान पदाधिकारी हैं । उन्हें जोहानसबर्ग भेजे जाने पर मधेपुरा के इंटक एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताया। साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी संजीवा रेड्डी एवं राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सिंह का आभार जताया गया है। 

बधाई देने वालों में वरिष्ठ नेता रामचंद्र प्रसाद सिंह, जिला अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह यादव, प्रो. डॉ अरुण कुमार,इंटक जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, हीरा पासवान,विजय जैन, पुरुषोत्तम अग्रवाल, विष्णुदेव सिंह, राम लखन यादव, प्रमोद कुमार पप्पू , चितरंजन कुमार सिंह, शंभू सिंह शामिल हैं। इस बीच दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग पहुंचने के बाद केसर ने इंटरनेट मीडिया पर अपना फोटो शैयर किया है, जिसमें खुद को उत्साहित बताया है।

(रिपोर्ट: कुमारी मंजू)

दक्षिण अफ्रीका गए इंटक के केंद्रीय कार्य समिति सदस्य केसर को लोगों ने दी बधाई दक्षिण अफ्रीका गए इंटक के केंद्रीय कार्य समिति सदस्य केसर को लोगों ने दी बधाई Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on October 01, 2022 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.