योगेश्वर भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर आधी रात को उमड़ी हजारों श्रद्धालु की भीड़

मधेपुरा जिला मुख्यालय के गौशाला परिसर मधेपुरा स्थित श्रीकृष्ण मंदिर में जन्माष्टमी के अवसर पर रात्रि 12 बजे भगवान के जन्म पर हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ जुट गई।

पंडित चन्देश्वरी प्रसाद यादव के मंत्रोच्चारण के बीच जजमान कृष्ण क्राँति संघ के उपाध्यक्ष किशोर ने पूजा सम्पन्न करवाया।

घर-घर बजे बधाइयाँ भगवान जन्म लियो के धुन संध्या 07 बजे से ही स्थानीय कलाकारों सुरेश कुमार शशि,पंकज कुमार,राजू बिहारी ने संगीत की शमा बाँध दिया।

राधा रानी एवं श्रीकृष्ण को चढ़ा चाँदी का मुकुट

निवर्तमान नगर परिषद अध्यक्ष निर्मला देवी एवं पूर्व अध्यक्ष रविन्द्र यादव ने चाँदी का मुकुट मन्दिर में दान दिया है।

इस अवसर पर परमेश्वरी प्रसाद यादव, अध्यक्ष अजय प्रसाद,श्रीकृष्ण सेना अध्यक्ष राहुल यादव,अंकेश गोप,प्राइवेट स्कूल ऐसो.अध्यक्ष किशोर कुमार, राजद जिलाध्यक्ष जयकांत यादव,डॉ पीके यादव,डॉ डीपी गुप्ता, डॉ सुधांशू शेखर, नवीन कुमार, आशीष सोना,अजय कुमार,वार्ड पार्षद अहिल्या देवी,वार्ड पार्षद विनीता भारती,वार्ड पार्षद कंचन कुमारी,पूर्व वार्ड पार्षद संदीप गुड्डू सहित अन्य भक्तगण उपस्थित रहे।

(नि. सं.)

योगेश्वर भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर आधी रात को उमड़ी हजारों श्रद्धालु की भीड़ योगेश्वर भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर आधी रात को उमड़ी हजारों श्रद्धालु की भीड़ Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on August 20, 2022 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.