नूतन सिंह को विधान पार्षद बनाना एनडीए कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी: नीरज कुमार बबलू

आज दिनांक 04 मार्च 2022 को एनडीए कार्यकर्ताओं की बैठक सागर सेवा सदन में भाजपा जिलाध्यक्ष स्वदेश कुमार की अध्यक्षता में  आयोजित की गई।

बैठक को सम्बोधित करते हुए बिहार सरकार के वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री नीरज कुमार सिंह बबलू ने कहा कि एनडीए समर्थित प्रत्याशी नूतन सिंह को जिताना हम सभी एनडीए कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है और इसके लिए एक एक कार्यकर्ताओं को चुने हुए त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों से सम्पर्क करना आवश्यक है।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष स्वदेश कुमार,जदयू जिलाध्यक्ष मंजू कुमारी उर्फ गुड्डी देवी,हम जिलाध्यक्ष चंदन जी एवं लोजपा( पारस) के जिलाध्यक्ष राजकुमार मेहता ने एक स्वर से एनडीए समर्थित प्रत्याशी नूतन सिंह को जिताने का संकल्प लिया गया एवं कार्यकर्ताओं से भी आग्रह किया कि प्रखंड स्तर पर टीम बनाकर वोटरों से सम्पर्क साधा जाय।

एनडीए की बैठक में जदयू के जिलाध्यक्ष मंजू कुमारी उर्फ गुड्डी देवी, पूर्व मंत्री डॉ रमेश ऋषिदेव, पूर्व प्रत्याशी डॉ विजय विमल,जदयू प्रवक्ता निखिल मंडल,पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ बिजेंद्र नारायण यादव,हम के जिलाध्यक्ष चंदन जी,लोजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार मेहता,बीबी प्रभाकर, सत्यजीत यादव,अमरदीप यादव, भाजपा नगर अध्यक्ष अंकेश गोप,रीता राय, डॉ आभाष आनंद, महामंत्री वीरेन्द्र चौधरी, जटाशंकर, भाजयूमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राहुल यादव,भाजयूमो जिलाध्यक्ष विपिन कामती, अशोक चौधरी, महेंद्र पटेल,मनोज मंडल,गुलजार कुमार,सुरेश यादव,पारस मणि आजाद, गुड्डू साह, पप्पू यादव,दिलीप यादव,हरित कृष्ण, डॉ नीरज,आशीष कुमार,कुंदन सिंह,संतोष कुमार, दीपक यादव,मनोज भगत सहित एनडीए गठबंधन के सैकड़ों वरिष्ठ नेता कार्यकर्ता उपस्थित थे।

नूतन सिंह को विधान पार्षद बनाना एनडीए कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी: नीरज कुमार बबलू नूतन सिंह को विधान पार्षद बनाना एनडीए कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी: नीरज कुमार बबलू Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on March 04, 2022 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.