लोगों ने आनन फानन में लाल यादव को गंभीर हालत में स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया है। चिकित्सक ने उनकी हालत को काफी नाजुक बताया है। घटना क्यों और किसने अंजाम दिया, फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है। लेकिन कहा जा रहा है कि करीब आधा दर्जन की संख्या में हथियारबंद बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। सभी अपराधी बाईक पर सवार होकर पटेल चौक होते हुए डीएसपी आवास के पीछे होकर भाग निकले।
सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद घटना की वास्तविकता सामने आ पाएगी । बहरहाल मामले में अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के अनुसार पूर्व मुखिया व आशीर्वाद नर्सिंग होम के संचालक लाल यादव रोजाना की तरह अपने नर्सिंग होम पर पहुंचे थे। वह नर्सिंग होम की देखरेख और व्यवस्था की जानकारी लेने के बाद क्लीनिक के बाहर टहल रहे थे। उसके कैंपस में अन्य दुकान भी चलती है। वह परिसर के सैलून दुकान के बाहर खड़े थे। पहले से बदमाश घात लगाए नर्सिंग होम के इर्द-गिर्द घूम रहे थे। बदमाशों की संख्या आधा दर्जन के करीब बताया जा रहा है। सभी बदमाश बाईक पर सवार थे। अब लोग चर्चा कर रहे है कि बदमाश सटीक निशाने की तलाश में थे। मौका हाथ लगते ही बदमाशों ने पूर्व मुखिया पर ताबडतोर फायरिंग की। चर्चा है कि एक साथ दो तीन बदमाश गोली चला रहे थे। गोली मारने कै बाद बदमाश भाग निकले। लगातार फायरिंग की आवाज सुनकर लोग स्तब्ध रह गए। लोग इधर उधर भागने लगे। तुरंत में लोग कुछ समझ पाते तबतक बदमाश भाग निकले। बाद में लोगों ने मुखिया को स्थानीय अस्पताल में पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद जख्मी को रेफर कर दिया गया। इधर विरोध में लोगों ने पटेल चौक के पास सड़क जाम कर दिया। लोग बदमाश की गिरफ्तारी की मांग कर रहे है। घटना से लोगों में भारी आक्रोश है। लोग पुलिस की कार्यशैली से खासे नाराज है। खबर लिखे जाने तक जाम जारी है और बाजार बंद हो गया था ।
(रिपोर्ट: कुमारी मंजू)
No comments: