मधेपुरा शहर के भिरखी वार्ड 24 निवासी एक युवक की सोमवार को नहाने के दौरान नदी में डूबने से मौत हो गई। बताया गया कि वार्ड 24 निवासी मो. इरफान का पुत्र मो. तालीम (25 वर्ष) सोमवार को करीब 12 बजे नहाने सुखासन नदी पुल पर गया था। इस दौरान उनके कुछ दोस्त भी साथ गए थे। मृतक युवक पुल से नदी में छलांग लगाया। कुछ देर बाद तक पानी से वापस नहीं आया। उसके दोस्तों ने भी नदी में खोजबीन की, लेकिन मृतक युवक नहीं मिला।
इस बीच मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी गई। डूबने से मौत की खबर सुनते ही पुल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। काफी देर तक युवक के लाश की खोजबीन की गई। लेकिन युवक की लाश नहीं मिली। लगभग 3 बजे पतरघट के कपसिया निवासी गोताखोर चतुरी पासवान को लाया गया। जिसके बाद मृतक युवक की लाश को खोजबीन कर नदी से बाहर निकाला। सूचना मिलते ही सीओ और सदर थाने की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। बताया गया कि मृतक युवक को एक साल की एक बेटी भी है। वहीं इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
(रिपोर्ट: दिलखुश कुमार)
सुखासन नदी में नहाने के दौरान युवक की डूबने से मौत
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
July 05, 2021
Rating:
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
July 05, 2021
Rating:

No comments: