'सुशांत सिंह राजपूत मामले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का कदम प्रशंसनीय': ध्यानी यादव

सुशांत सिंह राजपूत से जुड़े मामले की सीबीआई जांच की अनुशंसा पर आज जयपाल पट्टी मधेपुरा में फ्रेंड्स ऑफ आनंद के कार्यलय में अमित कुमार मोनी के अध्यक्षता में एक बैठक की गई। 

बैठक में फ्रेंड्स ऑफ आनंद के अलावे सुशांत सिंह राजपूत के चाहने वाले भी थे। पूर्व पार्षद एवं सामाजिक कार्यकर्ता ध्यानी यादव ने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत बिहार के बेटे के अलावे एक संपूर्ण कलाकार थे। उन्हें जाति, धर्म या इलाके में बांटना उचित नहीं होगा। मगर मुम्बई बॉलीवुड नगरी कला नहीं पैसे और वर्चश्व  के पीछे है। कला उनके लिए एक गोरखधंधा का अवसर है। मुम्बई के भरोसे न्याय की उम्मीद नादानी ही होगी। हम अपने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बहुत प्रशंसा करते हैं कि उन्होंने जनभावनाओं को समझते हुए और मुम्बईया रवैया को समझते हुए सीबीआई जांच की अनुशंसा की है। 

वहीं अमित सिंह मोनी ने कहा  सुशांत सिंह राजपूत को इंसाफ का मतलब कलाकार को इंसाफ मिलना होगा। हमलोगों को शुरू से ही मुम्बई पुलिस पर भरोसा नहीं रहा है। वहां की पुलिस दवाब में काम कर रही है। हमें बिहार पुलिस पर भरोसा है मगर उसे मुम्बई में काम नहीं करने दिया गया। अब जब हमारे माननीय मुख्यमंत्री जी के द्वारा सीबीआई की जांच की अनुशंसा केंद्र से कर दी गई है तो एक न्याय की उम्मीद जगी है। मैं उनके सभी चाहने वालों को भी धन्यवाद देना चाहता हूं जो लोग इंसाफ के लिए शुरू से आवाज उठाते रहे हैं। 

बैठक में मौजूद चंचल यादव ने कहा सुशांत सिंह राजपूत इतने सच्चे कलाकर और व्यक्तित्व के लोग थे कि आत्महत्या करने की वो सोच भी नहीं सकते। उनके पास शोहरत, पैसा, और सपने पूरे करने का जज्बा सब कुछ था फिर आत्महत्या क्यों? निश्चित तौर पर ये प्रायोजित हत्या है। हमलोगों को अब सीबीआई से ही उम्मीद है कि एक कलाकार को न्याय मिल सकेगा। वहीं बैठक में लालू यादव, घनश्याम यादव, दीपक कुमार सहित अन्य कई लोग मौजूद थे।
(नि. सं.)
'सुशांत सिंह राजपूत मामले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का कदम प्रशंसनीय': ध्यानी यादव 'सुशांत सिंह राजपूत मामले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का कदम प्रशंसनीय': ध्यानी यादव Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on August 05, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.