गम्हरिया जदयू प्रखंड अध्यक्ष पद पर स्व० अशोक यादव की पत्नी हुई मनोनीत, बेटे को जिला महासचिव का पद

मधेपुरा जिले में बीते 11 अगस्त को गम्हरिया जदयू प्रखंड अध्यक्ष अशोक यादव की हत्या अपराधियों के द्वारा कर दी गई थी, जिसके बाद सोमवार को जिला अध्यक्ष विजेंद्र यादव एवं विधि एवं लघु सिंचाई मंत्री नरेंद्र नारायण यादव के द्वारा स्व० अशोक यादव की पत्नी सोनी देवी को जदयू प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया गया.

मधेपुरा के गम्हरिया प्रखंड क्षेत्र के जोगबनी गाँव में सोनी देवी के निज निवास पर सोमवार को जदयू जिला अध्यक्ष विजेन्द्र यादव की अध्यक्षता में माननीय विधि एवं लघु सिंचाई मंत्री नरेंद्र नारायण यादव ने पूर्व जदयू के प्रखंड अध्यक्ष स्वर्गीय अशोक कुमार यादव की पत्नी सोनी देवी को प्रखंड अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया और उनके बेटे सन्नी कुमार को जिला महासचिव पद पर मनोनीत किया. 

मौके पर मंत्री नरेंद्र नारायण यादव ने कहा कि अशोक बाबू के कृत्यों और पार्टी के प्रति समर्पण संकल्प को स्मरण करते हुए उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि दी. अशोक बाबू व उनके परिवार के सामाजिक चरित्र एवं सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध समर्पण एवं पार्टी के प्रति प्रतिबद्धता की विस्तार से चर्चा की. उन्होंने कहा कि अशोक यादव का अधूरा काम अब उनकी पत्नी सोनी देवी पूरी करेगी. पार्टी और गरीब लोगों के लिए काम करेंगी.  

इस अवसर पर दर्जनों युवक ने माननीय मंत्री के द्वारा पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर अशोक बाबू के दल के प्रति संघर्ष को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया.

वहीं बैठक में प्रखंड पंचायत अध्यक्ष प्रदीप यादव, सनी कुमार भगत, नोज सिंह, अमरेंद्र यादव, अनमोल मेहता, रामानंद सिंह, नंदन मेहता, प्रखंड उपाध्यक्ष पप्पू झा, प्रशांत कुमार, श्याम कुमार यादव, अरुण मेहता, शंकरपुर के प्रखंड अध्यक्ष श्याम यादव, संजीव कुमार, अशोक कुमार आदि उपस्थित थे.
गम्हरिया जदयू प्रखंड अध्यक्ष पद पर स्व० अशोक यादव की पत्नी हुई मनोनीत, बेटे को जिला महासचिव का पद गम्हरिया जदयू प्रखंड अध्यक्ष पद पर स्व० अशोक यादव की पत्नी हुई मनोनीत, बेटे को जिला महासचिव का पद Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on August 31, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.